---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

झारखंड में कांग्रेस-सोरेन को अखिलेश यादव ने दिया झटका, 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर बढ़ाई टेंशन

Samajwadi Party Akhilesh Yadav Fielded Candidate: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने झारखंड में 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस और झामुमो को बड़ा झटका दिया है। सियासत की खबर रखने वालों की मानें तो अखिलेश यादव ने यह चाल चलकर कांग्रेस और झामुमो का खेल खराब कर दिया है।

---विज्ञापन---

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन से सीट शेयरिंग में एक भी सीट सपा को नहीं दी। इससे पहले महाराष्ट्र में भी सपा खाली हाथ रही थी। इंडिया गठबंधन की ओर से एक भी सीट नहीं मिलने पर अखिलेश यादव ने झारखंड में बड़ा खेल खेलते हुए 21 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए। सपा की ओर से पहले चरण के चुनाव के लिए 11 और दूसरे के लिए 10 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया।

सपा नेताओं ने बताया कि उन्हें इंडिया गठबंधन की ओर से उचित सम्मान नहीं मिला। ऐसे में सपा की ओर से उठाए गए इस कदम के बाद इंडिया गठबंधन में झामुमो और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः PM मोदी से मिलने अचानक दिल्ली क्यों पहुंच रहे CM योगी? जानें मुलाकात के सियासी मायने

सपा ने महाराष्ट्र का बदला झारखंड में लिया

बता दें कि 81 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 30 और जेएमएम 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दोनों की ओर से उम्मीदवारों का ऐलान भी कर दिया गया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भी सपा ने एमवीए के नेताओं के समक्ष सीटों को लेकर कुछ जोर आजमाइस की थी, लेकिन बाातचीत सफल नहीं हो पाई। इसके लिए तर्क दिया जाता है कांग्रेस ने महाराष्ट्र के जरिए सपा से यूपी उपचुनाव का बदला ले लिया।

---विज्ञापन---

इन सीटों पर उतारे उम्मीदवार

अगर सपा के उम्मीदवार नाम वापस नहीं लेते हैं तो इंडिया गठबंधन का वोट बंटना तय है। इसक फायदा बीजेपी, आजसु को हो सकता है। सपा ने भगवानपुर, छतरपुर, जमशेदपुर, बरकट्टा, कांके, पाकुड़, महेशपुर, जरमुंड़ी, बोरयो, जमुआ, निरसा, टंुडी, विश्रामपुर, मनिका, हुसैनाबाद, गढ़वा, बरही हैं।

ये भी पढ़ेंः नीतीश कुमार ने छुए पूर्व BJP सांसद के पैर, आर के सिन्हा के बुलावे पर चित्रगुप्त पूजा में शामिल हुए थे CM

---विज्ञापन---
First published on: Nov 03, 2024 08:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola