नीतीश कुमार ने छुए पूर्व BJP सांसद के पैर, आर के सिन्हा के बुलावे पर चित्रगुप्त पूजा में शामिल हुए थे CM

Bihar Politics News: सीएम नीतीश कुमार ने आज पटना सिटी में आयोजित चित्रगुप्त पूजा के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक और पूर्व बीजेपी सांसद आरके सिन्हा के पांव छुए।

CM Nitish Kumar Touched Feet RK Sinha

CM Nitish Kumar Touched Feet RK Sinha

विज्ञापन

CM Nitish Kumar Touched Feet RK Sinha: बिहार के सीएम नीतीश कुमार रविवार 3 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना सिटी स्थित चित्रगुप्त मंदिर नोजर घाट पर पहुंचे। इस कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा की ओर से किया गया था। सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर मंदिर की व्यवस्था और पुनर्निर्माण का कार्य किया गया। जिसके लिए आरके सिन्हा ने उनको धन्यवाद दिया था। बस क्या था इसके बाद सीएम नीतीश कुमार अपनी जगह से खडे़ हुए उनके धन्यवाद के जवाब में आरके सिन्हा के पैर छूकर उनका अभिनंदन किया।

विज्ञापन

वीडियो हो रहा वायरल

सीएम नीतीश कुमार के पैर छुने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर मंदिर का पुनर्निर्माण और सारी व्यवस्थाएं की गई, जिसके लिए आरके सिन्हा ने उनका धन्यवाद दिया।

चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर आरके सिन्हा मंच से सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद कर रहे थे। वो मंच से कह रहे थे कि सीएम नीतीश कुमार की ओर से मंदिर पर ध्यान दिया जा रहा है। विशेष दिशा-निर्देश पर इसकी व्यवस्था ठीक की जा रही है। इस मंदिर का पुनर्निर्माण सीएम नीतीश कुमार की वजह से ही संभव हो पाया है।

विज्ञापन

उम्र में बड़े हैं आरके सिन्हा

जब आरके सिन्हा ने इतना कहा तो मंच पर बैठे सीएम अपनी जगह से उठे और पोडियम के पास पहुंचकर आरके सिन्हा के पैर छू लिए। आरके सिन्हा सीएम नीतीश कुमार से उम्र में बड़े हैं, लेकिन उनका अचानक इस तरह आकर पांव छूने पर आरके सिन्हा अचंभित नजर आए। इसके बाद सिन्हा ने सीएम के कंधे पर हाथ लगाकर उन्हें गले लगाने की कोशिश भी की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ