विवेक चंद्र, रांची: झारखंड के एक इंजीनियर ने मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए काली कमाई कर 100 करोड़ रुपए का साम्राज्य खड़ा कर लिया। आपको जानकर ये हैरानी होगी कि कहानी उस राज्य के इंजीनियर की है जहां साफ पानी भी पीने को नहीं मिलता है, लेकिन इंजीनियर समेत उसका पूरा परिवार मेड इन फ्रांस का पानी पीता था।
काली कमाई के जरिए करोड़ों रुपये का साम्राज्य बनाने वाले चीफ इंजीनियर का नाम वीरेंद्र राम है जिसके ऊपर ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी थी। वीरेंद्र राम ने गांव के विकास को खोखला कर 100 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग का साम्राज्य खड़ा कर दिया। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में जुटी ED की टीम ने ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़िए – आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क पर NIA का शिकंजा, गोल्डी बरार-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के छह गुर्गे गिरफ्तार
इंजीनियर के कई ठिकानों पर दो दिनों तक चली छापेमारी
वीरेंद्र पर 100 करोड रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। ED वीरेंद्र के रांची, जमशेदपुर, पटना, सिवान, दिल्ली और सिरसा के ठिकानों पर दो दिनों तक छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र राम की लाइफस्टाइल ऐसी है कि बड़े-बड़े शहंशाह भी पीछे छूट जाएं। इंजीनियर साहब और उसका पूरा परिवार 250 रुपये लीटर वाला मेड इन फ्रांस का पानी पीने के रूप में इस्तेमाल करता था।
दिल्ली में खरीदा था 4 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला
सूत्रों के मुताबिक, इंजीनियर साहब ने 4 करोड़ रुपये कैश देकर दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में एक आलीशान बंगला खरीदा था। यहां की शान-ओ-शौकत भी राजाओं वाली थी। ये आलीशान बंगला इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता के नाम पर है, लेकिन ED इसे मनी लांड्रिंग का निवेश मान रही है।
लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ लग्जरी गाड़ियों का भी शौक
वीरेंद्र राम को लग्जरी लाइफ़स्टाइल के साथ लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। कहते हैं कि झारखंड में भले ही सरकार किसी भी पार्टी की हो, लेकिन वीरेंद्र की हनक सत्ता के गलियारों में जस की तस रहती थी। ED ने छापेमारी में एक डायरी और एक पेन ड्राइव भी बरामद किया है। इस डायरी और पेन ड्राइव में कोडवर्ड में नेताओं और ब्यूरोक्रेट से लेनदेन के हिसाब लिखे हैं। इसमें ठेकेदारों से पैसे लेने से लेकर नेताओं तक कट मनी पहुंचाने का भी जिक्र है। ED अब इस डायरी और पेन ड्राइव को डिकोड करने में लगा है।
और पढ़िए – एक्ट्रेस तुनिषा सुसाइड केस में आरोपी की जमानत पर फैसला आज, अमित शाह कर्नाटक के दौरे पर
वीरेंद्र राम के खिलाफ पहले से चल रही है ये जांच
बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी झारखंड विजिलेंस वीरेंद्र राम के खिलाफ जांच में जुटी है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान वीरेंद्र राम के जमशेदपुर आवास से ढाई करोड़ से अधिक कैश की बरामदगी हुई थी। ED की ओर से वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी के बाद से वैसे राजनेता और ब्यूरो क्रेटस खौफजदा हैं जिनके संबंध वीरेंद्र राम से रहे हैं। कहा जा रहा है कि वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी के बाद काली कमाई और मनी लाउंड्रिंग से जुड़े और भी चेहरे जल्द बेनकाब हो सकते हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
18 hrs agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
1 day agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
9 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
10 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
13 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
17 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
18 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड HC से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines