Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को जोर का झटका लगा है। पार्टी की वरिष्ठ नेत्री लुईस मरांडी JMM में शामिल हो गईं। उनके साथ कई नेता भी जेएमएम में शामिल हो गए। बीजेपी इस बार मरांडी को दुमका की बजाय बरेहट से चुनाव लड़वाने की तैयारी में थी। बता दें कि लुईस मरांडी ने 2014 के विधानसभा चुनाव में दुमका सीट से हेमंत सोरेन को हराया था।
झारखंड के संथाल परगना से आने वाली लुईस मरांडी पिछले 24 साल से राजनीति में सक्रिय है। वे सबसे पहले चर्चा में तब आई थीं जब उन्होंने तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन को 5262 वोटों से पराजित किया था। पहली बार दुमका में बीजेपी लुईस की वजह से ही जीत पाई थी। जीत के बाद तत्कालीन सीएम रघुबर दास ने उनको अपनी कैबिनेट में शामिल किया था। वहीं जेएमएम में शामिल होने के बाद मरांडी ने कहा कि मुझे झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ना है और हेमंत सोरेन जहां से कहेंगे, वहां से लड़ूंगी।
ये भी पढ़ेंः झारखंड में नीतीश के बाद अब मांझी हुए नाराज, खाली हाथ रहने पर BJP को सुनाई खरी
2009 में सोरेन से हार चुकी हैं चुनाव
बता दें कि वे झारखंड महिला आयोग की सदस्य और झारखंड बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। 2009 के विधानसभा चुनाव में उनको हेमंत सोरेन ने 3 हजार से अधिक मतों से हराया था। इसके बाद 2012 में पार्टी ने उनको राष्ट्रीय सचिव बनाया। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी को 14 में से 12 सीटों पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि दुमका से वे अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं हो पाईं।
23 नवंबर को आएंगे नतीजे
झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है। 81 सदस्यीय विधानसभा में 43 सीटों पर पहले चरण में और 38 सीटों पर दूसरे चरण में वोटिंग होनी है। वहीं नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
ये भी पढ़ेंः झारखंड में BJP को बड़ा झटका, हेमंत सोरेन को हराने वाली लुईस मरांडी JMM में शामिल
संबंधित खबरें
नेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
6 hrs agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
1 day agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
9 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
10 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
13 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
17 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
18 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
20 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
21 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड HC से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines