Jharkhand Assembly Election: झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। राजधानी रांची में एक शख्स ने वोटिंग के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए खास ऐलान किया है। नॉनवेज वोटर्स के लिए ऑफर दिया गया है कि वे जब वोटिंग करके आएंगे तो उनको अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखानी होगी। जिसके बाद उन लोगों को चिकन चावल की थाली मिलेगी। यानी वे भरपेट मुर्गा भात का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए उनसे कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः 24 साल BJP में रहीं…हेमंत सोरेन को हराया, चुनाव से पहले JMM में शामिल होने वाली लुईस मरांडी कौन?
न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स का नाम आदर्श है। आदर्श रांची की वेंडर मार्केट के बगल में स्थित नगर निगम के पार्किंग स्टाल में अपना आदर्श नॉनवेज स्टाल लगाते हैं। जो काफी मशहूर है। इससे पहले भी आदर्श लोकसभा चुनाव में भी ऐसी घोषणा कर चुके हैं। आदर्श बताते हैं कि इस चुनाव में उन्होंने करीब 500 लोगों को फ्री मुर्गा भात खिलाया था। इस बार भी उनका यही टारगेट है। वे चाहते हैं कि लोग वोटिंग के प्रति जागरूक हों। उनका लक्ष्य जागरूक लोगों को मुफ्त खाना खिलाना है। जो भी व्यक्ति वोट डालकर आएगा, उसे सिर्फ अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखानी होगी। इसके बाद वह मुफ्त चिकन चावल का आनंद ले सकेगा। चिकन के बड़े वाले दो पीस के साथ चावल परोसा जाएगा। ग्रेवी अनलिमिटेड मिलेगी।
हमेशा लोगों को जागरूक करना रहा मकसद
उनका मकसद हमेशा से लोगों को जागरूक करने का रहा है। वे चुनावों के दौरान लोगों के लिए कुछ नया करने की सोचते हैं ताकि लोग वोटिंग करने में पीछे नहीं रहें। लोग चाहें तो क्या नहीं कर सकते? हर व्यक्ति के हाथ में कुछ न कुछ होता है। वह अपने तरीके से लोगों को किसी भी अच्छे काम के प्रति जागरूक कर सकता है। मेरी जो मुहिम है, मुझे लगता है कि लोगों को जागरूक करने के लिए अलग से कोई टाइम नहीं निकालना। जागरूक लोग खुद मेरे पास चलकर आएंगे।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand Election : RJD ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। आदर्श का ऑफर नॉनवेज वोटरों के लिए कितना प्रभावशाली रहेगा? यह चुनाव के दिन दिखेगा। उनका कहना है कि रोड किनारे वे वोटिंग के दिन सुबह 11 से शाम 4 बजे के बीच लोगों को फ्री दावत देंगे।
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
3 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
6 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
7 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
7 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
8 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
10 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
10 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
13 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
16 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines