Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। इस बीच बीजेपी को जेएमएम ने बड़ा झटका दिया है। खबर है कि दुमका में जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन को हराने वाली लुईस मरांडी ने जेएमएम में शामिल हो गईं। उनके अलावा आधा दर्जन दिग्गज बीजेपी नेताओं ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया।
बता दें कि बीजेपी ने लुईस मरांडी को बरेहट सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने जेएमएम का दामन थाम लिया था। लुईस मरांडी दुमका सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं। यहां से भाजपा ने सुनील सोरेन को मौका दिया है। लुईस के अलावा सरायकेला से बीजेपी के पूर्व उम्मीदवार गणेश महली, पूर्व उम्मीदवार कुणाल षाडंगी, बास्को बेहरा, लक्ष्मण टुडू और बारी मुर्मू का नाम शामिल हैं। इसके अलावा चुन्ना सिंह भी जेएमएम में शामिल हो सकते हैं। वे भी टिकट कटने से नाराज बताए जा रहे हैं
ये भी पढ़ेंः Jharkhand में कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
चुनाव से पहले ऑपरेशन हेमंत
बता दें कि इस पूरे मिशन को ऑपरेशन हेमंत नाम दिया गया है। इस चुनाव में जीत के लिए जेएमएम ने नारा दिया है, हेमंत दुबारा। पार्टी वोटिंग से पहले मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करना चाहती है। जेएमएम ने कोल्हान में चंपई सोरेन को झटका देने के लिए गणेश महली और बास्को बेरा को साधा है। कुणाल षाडंगी और बारी मुर्मू भी कोल्हान की है। ऐसे में सीता सोरेन के जाने से जो महिला नेता का वैक्यूम बना था, उसे लुईस मरांडी के जरिए भरने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः झारखंड में सीट बंटवारे पर फंसा पेंच, RJD की धमकी, लेंगे बड़ा फैसला
24 साल से बीजेपी में थीं मरांडी
24 साल से बीजेपी में शामिल लुईस मरांडी 2014 में उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने हेमंत सोरेन दुमका सीट से हराया था। लुईस की बदौलत ही दुमका में पहली बार कमल खिला था, उन्हें उस समय की रघुबर दास सरकार में मंत्री बनाया गया था। ऐसे में बीजेपी इस बार उनको सीएम के सामने उतारकर खेल करना चाहती थी, लेकिन उससे पहले जेएमएम ने बीजेपी के साथ खेल कर दिया।
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
1 hr agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
1 day agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
2 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
10 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
10 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
13 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
17 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
18 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines