Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी। पार्टी अब तक 66 उम्मीदवारों की पहली जंबो लिस्ट जारी कर चुकी है। लिस्ट के सामने आते ही बीजेपी में भगदड़ मच गई है। एक-एक कर सभी पुराने कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़नी शुरू कर दी है। सरायकेला विधानसभा से बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी गणेश महली ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। वे झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि अब पार्टी पहले वाली बीजेपी नहीं रही।
गणेश महली के अलावा पोटका विधानसभा से पूर्व विधायक मेनका सरदार ने भी बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वहीं इस्तीफे के बाद गणेश महली ने कहा कि बीजेपी अब पहले जैसी नहीं रही। उन्होंने चंपई सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली जाकर राह में रोड़ा अटकाया है। इसका आने वाले दिनों में परिणाम जरूर दिखेगा।
ये भी पढ़ेंः गौरी लंकेश के हत्यारोपी को झटका! एकनाथ शिंदे ने पार्टी से निकाला, जानें श्रीकांत पंगारकर कौन?
इन नेताओं ने छोड़ी पार्टी
इससे पहले शनिवार को पोटका की पूर्व विधायक ने मेनका सरदार ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। साल 2019 में चुनाव में झामुमो के संजीव सरदार से चुनवा हार गईं थी। बता दें कि इससे पहले जमुआ से वर्तमान विधायक केदार हाजरा ने भी कुछ दिन पहले बीजेपी का दामन छोड़ झामुमो जाॅइन कर ली थी।
विपक्ष में सीट बंटवारे पर माथापच्ची
बता दें कि प्रदेश में 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर और दूसरे चरण में 38 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। वहीं नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे। बीजेपी ने 66 नामों की पहली जंबो सूची शनिवार को जारी कर दी। इस बीच खबर है कि विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर आरजेडी, कांग्रेस और झामुमो से नाराज है। उसने जल्द से जल्द सीट बंटवारे पर फैसला लेने को कहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विपक्षी गठबंधन में कौन-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में चुनाव से पहले RSS एक्टिव, डिकोड हुआ प्लान, ग्राउंड पर उतारी स्पेशल टोलियां
संबंधित खबरें
ओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
2 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
4 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
8 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
11 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
12 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
13 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
21 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
22 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
25 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines