'हिंदुओं को बांटने का प्रयास...', राहुल गांधी पर हिमंत सरमा का फिर बड़ा हमला, कांग्रेस कर चुकी EC से शिकायत

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में चुनाव प्रचार जोरों पर है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर राहुल गांधी पर प्रचार के दौरान निशाना साधा है। इसके अलावा हिमंत सरमा ने झारखंड में आदिवासियों के दमन और घुसपैठ का मुद्दा भी उठाया।

Assam CM Himanta Biswa Sarma

CM Himanta Biswa Sarma (File Photo)

Jharkhand Assembly Election: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड के टोटो में एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा। चुनाव प्रचार के दौरान सरमा ने कहा कि वे यहां लोकसभा चुनाव के दौरान भी आए थे। लोगों में बीजेपी के प्रति अलग ही जोश दिख रहा है। इस बार भी बीजेपी को जीत नसीब होगी। इस दौरान सरमा ने झारखंड में घुसपैठ का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि घुसपैठ के कारण आदिवासी और हिंदू समाज की पहचान खतरे में पड़ती दिख रही है। राहुल गांधी ने सदैव हिंदू समाज को बांटने का प्रयास किया है। हिंदू हमेशा एकजुट रहेंगे। अगर एकजुट रहेंगे तो सेफ रहेंगे। नहीं तो घुसपैठिए झारखंड के लोगों की मिट्टी और बेटी को भी छीन लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी सरमा राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साध चुके हैं। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान उनके भाषणों पर आपत्ति दर्ज करवाई थी। सरमा के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इससे एक दिन पहले सरमा ने रांची में चुनाव प्रचार के दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं पर जोरदार हमला बोला था। हिमंत सरमा ने गठबंधन के नेताओं को सनातन विरोधी करार दिया था। सरमा ने राहुल गांधी के अलावा बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव, हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव को भी हिंदू विरोधी करार दिया था। सरमा ने कहा था कि अगर हिंदू एकजुट नहीं हुए तो इरफान अंसारी और आलमगीर आलम जैसे लोग झारखंड पर कब्जा कर लेंगे।

विज्ञापन

‘हिंदू मजबूत तो देश मजबूत’

हिमंत ने कहा था कि हिंदू मजबूत रहेंगे तो देश मजबूत रहेगा। हमारे देश का विकास होगा। हिंदू 5 हजार साल से भारत में रह रहे हैं। हमेशा मैंने उनके संगठित होने की ही वकालत की है। हिमंत ने कहा कि झारखंड हाई कोर्ट में एनआरसी को लेकर केंद्र सरकार ने हलफनामा दाखिल किया था। जिसके बाद बांग्लादेशियों की शिनाख्त की जानी है। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भाजपा के अंदर टिकटों को लेकर कोई नाराजगी नहीं है। सभी नेता एकजुट होकर चुनाव जीतने के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ