Jhakhand Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर मुकाबला काफी नजदीकी रहा। जीत का अंतर बहुत ही कम रहा, और बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौट आई। अब नजरें झारखंड पर हैं। हरियाणा में जहां विधानसभा की 90 सीटें हैं। वहीं झारखंड में 81 सीटें हैं। ऐसे में जीत हार वाली कम मार्जिन की सीटें निर्णायक हो जाती हैं। झारखंड में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 41 सीटें चाहिए होंगी… और राज्य में कम से कम 9 सीटें ऐसी हैं जहां की जीत का मार्जिन पिछले चुनाव में 5 हजार से कम है।
ये 9 सीटें बनेंगी गेमचेंजर
ये 9 सीटें हैं देवघर, गोड्डा, कोडरमा, मांडू, बाघमारा, जरमुंडी, सिमडेगा, नाला और जामा… इन 9 सीटों में से पिछली बार बीजेपी ने 5 जीती थीं और जेएमएम-कांग्रेस ने दो-दो सीटों पर जीत की पताका फहराई थी। अगर 2024 के लोकसभा चुनाव परिणामों के असर को देखें तो बीजेपी-आजसू का गठबंधन इन 9 सीटों में से 8 पर आगे है।
इन सीटों पर जीत का औसत 2349 वोट का रहा है। सिमडेगा सीट पर जीत का अंतर पिछली बार 285 रहा, जहां कांग्रेस ने बीजेपी को हराया। बाघमारा में बीजेपी ने कांग्रेस को 824 वोट से हराया। जिन सीटों पर बीजेपी जीत नहीं पाई। उनमें से चार सीटों पर पार्टी दूसरे नंबर पर थी। वहीं तीन सीटों पर आरजेडी दूसरे नंबर पर थी। कांग्रेस और आजसू एक-एक सीट पर दूसरे नंबर पर रही हैं।
19 सीटों पर जीत का अंतर 5 हजार से कम
2014 के चुनाव में 19 ऐसी सीटें थीं, जहां जीत का मार्जिन 5000 से कम था। 2019 के चुनाव में इन 19 सीटों में से 14 पर परिणाम बदल गया। 2014 के चुनाव में 19 सीटों पर औसत रूप से जीत का अंतर 2100 वोट था। 2014 में बीजेपी ने इनमें से 7 सीटें जीती थीं, जबकि आजसू ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। जेएमएम, कांग्रेस, मार्क्सवादी को-ऑर्डिनेशन कमिटी, जेवीएम और नवजवान संघर्ष मोर्चा ने 2014 में एक-एक सीट पर जीत हासिल की थी।
2019 में जिन 14 सीटों पर परिणाम बदले थे, उनमें जेएमएम ने पांच और कांग्रेस ने तीन सीटों पर जीत हासिल की थी। इसका नतीजा ये हुआ था कि कांग्रेस और जेएमएम ने सरकार बनाई थी। वहीं बीजेपी को सिर्फ 5 सीटों पर जीत मिली थी। 2019 के चुनाव में एक और ट्रेंड देखने को मिला था कि 2014 में इन सीटों 19 सीटों पर जो उम्मीदवार दूसरे नंबर थे, वे 2019 में विजेता बनकर उभरे। लेकिन तब भी जीत का आंकड़ा काफी कम था।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
8 hrs agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
4 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
6 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
7 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
8 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
8 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
11 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
11 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
14 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines