Jamtara train accident: झारखंड के जामताड़ा में रेल हादसे में यात्रियों की मौत होने की सूचना मिलने के बाद रेलवे के स्थानीय आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। फिलहाल घायलों का इलाज और बचाव कार्य रेलवे की पहली प्राथिमकता है। लेकिन समानांतर रूप से रेलवे बोर्ड ने मामले में जांच के मौखिक निर्देश जारी कर दिए हैं। हादसे ने एक बार फिर यात्री सुरक्षा पर कई सवाल खड़े किए हैं?
ट्रेन की स्पीड बनी मौत का कारण?
रेलवे सूत्रों के अनुसार विभाग इस रेल हादसे की कई एंगलों से जांच कर रहा है। बताया जा रहा है कि जिस एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों की मौत हुई है उस ट्रेन में किसी ने आग लगने की अफवाह उड़ा दी थी। यह अफवाह किसने उड़ाई इस बात की जांच की जा रही है। फिलहाल रेलवे अधिकारी अभी इस हादसे के बारे में अधिक जानकारी शेयर नहीं कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अभी बचाव कार्य चल रहा है। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के काद मौत लगने के कारणों के बारे स्पष्ट पता चलेगा।
सिग्नलों की जांच रिपोर्ट मांगी गई
क्या जिस समय हादसा हुआ उस दौरान सभी सिग्नल दुरुस्त थे। इस बात की भी जांच की जा रही है। वहीं, जामताड़ा ट्रेन हादसे में रेलवे अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि जिस ट्रेन की चपेट में आने से यात्रियों की जान गई वह कितनी स्पीड में थी। मरने वाले दो यात्री उसे कब दिखे या नहीं दिखे थे। बता दें कि साल 2022 NCRB रिपोर्ट के अनुसार 2020 में 2021 के मुकाबले रेल हादसों में 38.2 फीसदी की बढ़त हुई थी। झारखंड के जामताड़ा में रेल हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत होने की सूचना है।
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
13 hrs agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
3 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
4 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
4 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
4 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
7 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
7 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
10 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
12 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines