---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

Jamtara Train Accident: जामताड़ा में कैसे हुआ ट्रेन हादसा? 12 लोगों की मौत पर रेलवे ने दिया बयान

Jamtara Train Accident Reason: झारखंड के जामताड़ा में हुए हादसे में 12 लोगों की मौत की खबर है। साथ ही कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये ट्रेन हादसा अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना के बाद हुआ। फिलहाल मौके पर बचाव कार्य शुरू हो गया है।

---विज्ञापन---

Jamtara Train Accident Reason: झारखंड के जामताड़ा से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक बड़ा रेल हादसा हुआ। जिसमें 12 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। ये दर्दनाक हादसा कैसे हुआ? इसे लेकर भी जानकारी सामने आई है।

ट्रेन में आग लगने की सूचना पर कूदे यात्री

जानकारी के अनुसार, ये हादसा जामताड़ा-करमाटांड़ के कलझारिया के पास हुआ। यात्रियों को सूचना मिली कि ट्रेन में आग लग गई है। इसके बाद उन्होंने अंग एक्सप्रेस से छलांग लगा दी। जिसके बाद दूसरी ट्रेन (झाझा-आसनसोल ट्रेन) की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें लाशें पटरियों पर दिखाई दे रही हैं।

---विज्ञापन---

अंग एक्सप्रेस में आग की सूचना के बाद रोकी गई थी ट्रेन 

इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अंग एक्सप्रेस में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद ट्रेन को रोक दिया गया था। जिसके बाद कई लोगों ने अफरातफरी में जान बचाने के लिए ट्रेन से छलांग लगा दी। इसके बाद दूसरी ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

---विज्ञापन---

घटना को जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच करमाटांड के कालझरिया कालाझरिया रेलवे स्टेशन की बताया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है। जामताड़ा उपायुक्त ने कहा- मौतों की सही संख्या की पुष्टि बाद में की जाएगी। मेडिकल टीमें और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। आपको बता दें कि झारखंड का जामताड़ा साइबर क्राइम की वजह से चर्चा में रहता है।

---विज्ञापन---

रेलवे ने जारी किया बयान

पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा के अनुसार, ट्रेन नंबर 12254 से कम से कम 2 किमी दूर ट्रैक पर चल रहे दो व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। 12254 विद्यासागर कासितार से गुजर रही थी। आग लगने की कोई घटना नहीं हुई है। फिलहाल दो मौतों की पुष्टि हो चुकी है। मृतक यात्री नहीं, बल्कि ट्रैक पर चल रहे थे। मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय जेएजी समिति का गठन किया गया है।

---विज्ञापन---

जामताड़ा ट्रेन हादसे पर जामताड़ा एसडीएम अनंत कुमार ने कहा- ”कालाझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन रुकी। कुछ यात्री उतरे और दूसरी लोकल ट्रेन की चपेट में आ गए। आरपीएफ और जिला पुलिस तलाशी अभियान चला रही है और अब तक दो शव बरामद किए गए हैं। घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: जामताड़ा में बड़ा रेल हादसा, 12 की मौत

First published on: Feb 28, 2024 08:55 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola