---विज्ञापन---

Dhanbad fire: फायर सेफ्टी इक्विपमेंट खरीदने के लिए आवंटित 25 करोड़ में से खर्च मात्र 1 करोड़, जांच के लिए कमेटी गठित

Dhanbad fire: धनबाद के आशीर्वाद टावर में भीषण आग लगने के मामले में बुधवार रात स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया। वहीं, इसी दौरान वह घायलों से मिलने स्थानीय अस्पताल भी पहुंचे। घटनास्थल पर उनके साथ जिला अधिकारी समेत प्रशासन का पूरा अमला मौजूद था। इस दौरान मंत्री ने मामले की गहनता […]

Dhanbad fire: धनबाद के आशीर्वाद टावर में भीषण आग लगने के मामले में बुधवार रात स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया। वहीं, इसी दौरान वह घायलों से मिलने स्थानीय अस्पताल भी पहुंचे। घटनास्थल पर उनके साथ जिला अधिकारी समेत प्रशासन का पूरा अमला मौजूद था। इस दौरान मंत्री ने मामले की गहनता से जांच करने का निर्देश दिया। जांच के लिए डिप्टी कमिशनर के नेतृव्य में एक टीम का गठन किया गया है।

डीसी धनबाद को मामले की जांच का निर्देश दिया

वहीं, मीडिया को दिए बयान में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, हमने डीसी धनबाद को मामले की जांच का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा वर्ष 2019 में हमने अग्नि सुरक्षा उपकरणों की खरीद के लिए 25.36 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे लेकिन केवल 1.86 करोड़ रुपये ही खर्च किए जा सके।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Gurugram Road Rage: तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, 4 किमी तक घसीटा; देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

---विज्ञापन---

पीएम और सीएम ने मुआवजा देने का ऐलान किया

वहीं, आज दिन में झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। इससे पहले पीएमओ ने ट्वीट किया, “धनबाद में लगी आग में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।” बता दें मंगलवार को झारखंड के धनबाद जिले में आशीर्वाद अपार्टमेंट में भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 10 महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। इसके अलावा इस मामले में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अपार्टमेंट में एक फ्लैट में शादी समारोह चल रहा था।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 01, 2023 10:19 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola