हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jharkhand News: देशी कट्टे के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, देने वाले थे इस वारदात को अंजाम, जानिए...

विज्ञापन
Dhanbad Police

धनबाद से अरूण कुमार तिवारी की रिपोर्टः धनबाद (Dhanbad) की केंदुआडीह पुलिस ने कल देर शाम गोधर 14 नम्बर कोल डंप के पास से दो अपराधियों को देशी कट्टे (Pistol) के साथ गिरफ्तार किया हैं। लूटपाट की मंशा से घूम रहे इन अपराधियों के पास से पुलिस को दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले हैं। पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ पहले से ही दो अलग-अलग थानों में मामला दर्ज हैं और पहले भी जेल की हवा खा चुके हैं।

और पढ़िए –PM Roadshow: रोड शो के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे पीएम मोदी, भाजपा शासित राज्यों से CM भी मौजूद

गुप्ता सूचना पर की गिरफ्तारी

इस संबंध में सोमवार को धनबाद डीएसपी (Dhanbad DSP) अरविंद कुमार बिन्हा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धनबाद एसएसपी (SSP) संजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर स्थित 14 नम्बर कोल डंप के समीप दो अपराधी किसी अपराध को अंजाम देने की नियत से घूम रहे हैं। इसके बाद धनबाद एसएसपी ने तत्काल इसकी सूचना केंदुआडीह थाने को दी। सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिन्हा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख दोनो अपराधी भागने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने दोनो अपराधियों को दबोच लिया।

विज्ञापन

और पढ़िए –Punjab News: सीएम ने 317 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, पहले की सरकारों पर साधा निशाना

पहले भी जा चुके हैं जेल

पकड़े गए अपराधियों की तलाशी लेने पर पुलिस को दोनों के पास से एक-एक देशी कट्टा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अपराधियों की पहचान केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित काली बस्ती निवासी शुक्रा राम उर्फ सुजीत राम और शशि रंजन राम के रूप में हुई हैं। डीएसपी ने बताया कि शुक्रा राम के विरुद्ध 2020 में केंदुआडीह में ही पुलिस पर फायरिंग करने का मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए शुक्रा राम और शशि रंजन सिन्हा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा हैं। दोनों के खिलाफ पहले से केंदुआडीह और धनसार थाना में रंगदारी, आर्म्स एक्ट, लूटपाट जैसे लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं और पहले भी जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola