IT Raid में कांग्रेस सांसद के ठिकानों से मिली इतनी नोटों की गड्डियां, गिनते-गिनते मशीन का भी फूला दम

IT Raid In Odisha and Jharkhand : आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के आरोप में बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कंपनी पर छापा मारा है।

IT-raid

IT Raid In Odisha and Jharkhand : देश में किसी के पास नोटों की गड्डियों की भरमार है तो किसी के पास कुछ नहीं है। कुछ लोगों के पास इतनी धनराशि है कि नोटों की गिड्डियां गिनते-गिनते मशीनों का भी दम फुल जाता है। ऐसे ही एक ही मामला ओडिशा और झारखंड से सामने आया है, जहां आईडी रेड में इतने रुपये मिले कि मशीनें भी गिनते-गिनते बंद हो गई हैं। आइये जानते हैं क्या का पूरा मामला।

आयकर विभाग ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों पर दबिश दी है। ओडिशा में उनके रिश्तेदारों के नाम पर शराब का कारोबार है। उनके नाम पर ही बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी है। ओडिशा और झारखंड में इस कंपनी के कई दफ्तर हैं, जहां आईटी टीम ने बुधवार को छापेमारी कार्रवाई की थी, जोकि गुरुवार को भी चल रही है। टैक्स चोरी के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। टीम की ओर से जारी तलाशी में नोटों की इतनी गड्डियां मिली हैं कि मशीन भी गिनती करने में फेल हो गई है। अबतक आईडी डिपार्टमेंट को 50 करोड़ रुपये से ज्यादा रुपये प्राप्त हुए हैं।

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
News24 Whatsapp Channel

आयकर सूत्र के अनुसार, ओडिशा के बोलांगीर, संबलपुर और झारखंड के रांची, लोहरदगा में इनकम टैक्स की तलाशी जारी है। इस दौरान आईटी टीम को कंपनी के दफ्तरों से भारी मात्रा में करेंसी बरामद की गई है। नोटों की गड्डियां इतनी अधिक है कि मशीनों ने भी काम करना बंद कर दिया है। इस लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से नोटों की गड्डियों की कुछ तस्वीरें जारी की गई हैं। इस तस्वीर में अलमारी के अंदर भारी मात्रा में करेंसी रखी दिखाई दे रही है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ