हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या होगी सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी? झारखंड के लिए आज का दिन अहम

Jharkhand CM Hemant Soren : अगर सुरक्षा एजेंसी ने सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया तो उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम का कार्यभार दिया जा सकता है।

विज्ञापन
हेमंत सोरेन

Jharkhand CM Hemant Soren (सौरभ कुमार): झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के लिए आज का दिन बेहद अहम है। दोपहर 1 बजे ईडी उनके रांची स्थित आवास पर पहुंचने वाली है। वह कथित जमीन घोटाले मामले में उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में जांच कर रही है। इससे पहले सोमवर को ईडी सीएम के दिल्ली स्थित घर में छानबीन कर चुकी है। बताया जा रहा है कि वहां से एजेंसी ने अलग-अलग बैगों में रखे करीब 36 लाख लाख रुपये नकद और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

सीएम आवास पर ईडी ने मांगी सुरक्षा

जानकारी के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को पूछताछ के लिए एक बजे का समय दिया है। इस पर एजेंसी ने राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को ईडी की टीम के लिए सुरक्षा मुहैया करवाने का आग्राह किया था। जिसके बाद बुधवार को सीएम आवास के आसपास सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई है। सीएम आवास से 200 मीटर के दायरे में पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई है। यहां स्थानीय पुलिस के अनुसार भारी संख्या में अतिरिक्त बल तैनात है।

अगर हुई गिरफ्तारी? तो कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री

जानकारी के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। अगर सुरक्षा एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार किया तो उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम का कार्यभार दिया जा सकता है। इससे पहले मंगलवार को हेमंत सोरेन ने अपने विधायकों के साथ बैठक की है। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने इसे अपने नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बदनाम करने की नियोजित साजिश बताया है। बता दें सोमवार को सीएम दिल्ली आवास से तो चले गए थे, लेकिन मंगलवार दोपहर तक रांची नहीं पहुंचे थे। मामला मीडिया में तब चर्चा का विषय बना जब उनका चार्टेड विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़ा मिला था और वह अचानक रांची अपने आवास पर देखे गए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें