---विज्ञापन---

‘मैं राजनीति से नहीं लूंगा संन्यास…’ CM हेमंत से बगावत के बाद चंपई सोरेन ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान

Jharkhand Politics : झारखंड की राजनीति में एक बार फिर उथलपुथल देखने को मिली। पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने अपनी पार्टी झारखंड मुक्ति से बगावत कर दी। भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच उन्होंने नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा कर दी।

Jharkhand Politics : झारखंड में अगले कुछ महीनों के अंदर विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से ही अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी और पूर्व सीएम चंपई सोरेन का अपनी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से मोहभंग हो गया। उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी और अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर लिया। उनकी इस घोषणा से राज्य की राजनीति में हलचल मच गई।

चंपई सोरेन को लेकर चर्चा चल रही थी कि वे जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकती हैं। इन अटकलों के बीच झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने बुधवार को बड़ा ऐलान कर दिया। इस दौरान उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने से साफ-साफ इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बगावत के बाद चंपई सोरेन ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा कर दी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : चंपई के जाने से कैसे बचेगी हेमंत सरकार? 6 MLA के बागी होने से कैसे बदलेगा गणित

---विज्ञापन---

जानें चंपई सोरेन के क्या थे तीन विकल्प

जब चंपई सोरेन ने एक्स के बायो से पार्टी का नाम हटाया था, उसी वक्त उन्होंने एक पोस्ट कर कह दिया था कि उनके सामने तीन विकल्प हैं। पहला- राजनीति से संन्यास लेना, दूसरा- अपना अलग संगठन खड़ा करना और तीसरा- इस राह में अगर कोई साथी मिले तो उसके साथ आगे का सफर तय करना। इसी क्रम में उन्होंने दूसरे विकल्प पर आगे बढ़ने का मन बनाया है।

---विज्ञापन---

पूर्व सीएम ने क्या कहा?

चंपई सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत करते नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन के लिए भी दरवाजे खुले रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वे राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे, पार्टी को मजूबत करेंगे। नई पार्टी बनाएंगे और अगर रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिल जाए तो उसके साथ आगे बढ़ेंगे। हालांकि, उन्होंने अपनी नई पार्टी का नाम नहीं बताया, लेकिन एक हफ्ते के अंदर नई पार्टी के गठन करने की बात कही।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : विधायकों ने भी साथ छोड़ा! अकेले दिल्ली में क्या कर रहे चंपई सोरेन?

हेमंत सोरेन के सामने खड़ी की चुनौतियां

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले चंपई सोरेन ने नई पार्टी का ऐलान कर सबको चौंका दिया। ऐसे में इस बार के इलेक्शन में वे सीएम हेमंत सोरेन के सामने चुनौती खड़ी कर सकते हैं। वे किसी पार्टी के साथ गठबंधन करके भी चुनावी मैदान में ताल ठोंक सकते हैं।

First published on: Aug 21, 2024 05:18 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola