विधायकों ने भी साथ छोड़ा! अकेले दिल्ली में क्या कर रहे चंपई सोरेन, कब थामेंगे भाजपा का दामन?

Jharkhand Politics : झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पूर्व सीएम और जेएमएम के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने अपनी पार्टी से बगावत कर दी। उन्होंने रविवार को एक्स पर पोस्ट कर पार्टी से दूर होने की वजह भी बताई।

Champai Soren

चंपई सोरेन ने जेएमएम से की बगावत।

Jharkhand Politics : झारखंड में हर दिन राजनीतिक घटनाक्रम बदलता जा रहा है। पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से बगावत कर दी। पहले खबर आई थी कि उनके साथ 6 और विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं, लेकिन इन्होंने पूर्व सीएम का साथ छोड़ दिया। अब बड़ा सवाल उठता है कि चंपई सोरेन अकेले दिल्ली में क्या कर रहे हैं? वे कब भाजपा का दामन थामेंगे?

विज्ञापन

झारखंड में अगले कुछ महीनों के अंदर विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बेहद करीबी माने जाने वाले चंपई सोरेन का पार्टी से मोहभंग हो गया। उन्हें सीएम पद से हटाए जाने का अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने एक्स के बायो से जेएमएम का नाम हटा दिया। साथ ही लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर अपना दर्द बयां किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

झारखंड से लेकर दिल्ली तक सियासत तेज

उनके बयान से झारखंड से लेकर दिल्ली तक हलचल मच गई। चंपई सोरेन ने दिल्ली में डेरा डाल रखा है। सूत्रों के अनुसार, वे राजधानी में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करने का इंतजार कर रहे हैं। चर्चा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात हो सकती है। वे अगले कुछ दिनों में भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इसे लेकर भाजपा के हाई कमान के बीच मंथन चल रहा है।

विज्ञापन

हेमंत सोरेन भी हुए सक्रिय

विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में ही अमित शाह की मौजूदगी में चंपई सोरेन को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। वहीं, यह भी कहा जा रहा था कि उनके साथ 6 और विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, लेकिन चंपई सोरेन के साथी विधायकों ने साथ जाने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि ये विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद हैं और सीएम हेमंत सोरेन ने उनके संपर्क साधा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ