Budget Session 2024: संसद के मानसून सत्र का दूसरे पार्ट की कार्यवाही जारी है। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश किया। ऐसे में अब बजट की अनुदान मांगों को लेकर सदन में चर्चा हो रही है। सभी सांसद बारी-बारी से अपने-अपने क्षेत्र की मांगों को सदन में रख रहे हैं। झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी इस दौरान अपनी बात रखी।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष के नारे संविधान खतरे में है से अपनी बात की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सन 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड नया राज्य बना। मैं जिस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता हूं वह संथाल परगना में आता है। जब राज्य बना यहां आदिवासियों की आबादी 36 प्रतिशत हुआ करती थी लेकिन 2024 में यह आबादी घटकर 26 प्रतिशत रह गई है। सभी सरकारों की नीतियां आदिवासियों के हितों के लिए होती है। इनमें केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारें शामिल है।
ये भी पढ़ेंः BJP की नाॅन जाट पाॅलिटिक्स कितनी कारगर? क्या हरियाणा में तीसरी बार दोहरा पाएंगे इतिहास
10 प्रतिशत आदिवासी हो गए गायब
निशिकांत दुबे ने कहा कि हम सभी संसद में पिछड़ो, दलितों और आदिवासियों के उन्मुलन की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि 10 प्रतिशत आदिवासी कहां गायब हो गए। इसके बारे में सदन में कभी चर्चा नहीं होती है। हमारे यहां जो सरकार है कांग्रेस और झामुमो की वे भी इसको लेकर कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। हमारे यहां आज आदिवासी बहनें बांग्लादेशी घुसपैठियों से शादी कर रही है। हमारे यहां जो आदिवासी बहनें चुनाव लड़ रही है उनके पति मुस्लिम है। लेकिन वे कोटा एसटी का यूज कर रही है। उन्होंने कहा कि संथाल परगना में 100 आदिवासी महिलाएं मुखिया है लेकिन उनके पति मुसलमान है।
ये भी पढ़ेंः Indian Railways में 32000 पदों पर वैकेंसी; लोकसभा में रेल मंत्री ने दिए रेलवे में भर्तियों पर अपडेट
दंगा करवा रहे हैं मुस्लिम
वहीं जनसंख्या वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि हर 5 साल में हर विधानसभा क्षेत्र में वोटर्स की संख्या बढ़ती है। हमारे कई विधानसभा में मुस्लिमों की आबादी 100 से 200 प्रतिशत तक बढ़ गई है। उन्होंनें कहा कि बंगाल से आने वाले बांग्लादेशी मुसलमान यहां आकर दंगा करवा रहे हैं।
संबंधित खबरें
सीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
2 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, झारखंड की स्पेशल कोर्ट ने तय किए आरोप
2 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत, सामने आया वीडियो
5 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
9 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा है पर्व
10 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश, 16 पर तय हो चुके हैं आरोप
13 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
14 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत, सुनवाई से किया इनकार
14 days agoबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेड्यूल में होगा बदलाव? धोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
15 days agoझारखंड में ईडी की छापेमारी, सहकारी बैंक में कथित धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines