---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

झारखंड में 24 घंटे में दूसरा पुल ध्वस्त, बिहार में 18 दिन में गिर चुके हैं 12 ब्रिज

Jharkhand Bridge Collapse: झारखंड में रांची के बाद आज सुबह बोकारो में बोकारो नदी पर बना पुल बह गया। झारखंड में पिछले 2 दिनों से तेज बारिश हो रही है। ऐसे में पिछले 24 घंटे में 2 पुलों के बह जाने से अब राजनीति पर भी चरम पर होगी।

---विज्ञापन---

Bridge Collapse in Bokaro: बिहार के पुल गिरने का रिकाॅर्ड बनने के बाद अब झारखंड में भी इसकी शुरुआत हो गई। झारखंड में पिछले दो दिनों से जबरदस्त बारिश हो रही है। बारिश के कारण नदी-नाले भी पूरी तरह उफान पर है। इस बीच शुक्रवार देर रात रांची के रातू रोड में मुरगू नदी पर बना डायवर्सन बह गया। वहीं आज सुबह बोकारो जिले में बोकारो नदी पर बना पुल भी बह गया। बहाव इतना तेज था कि एक ग्रामीण भी बह गया।

बता दें कि यह पुल गेमिया प्रखंड में करोड़ों की लागत से बना था। यह पुल दो पंचायतों को जोड़ता था। जानकारी के अनुसार होसिर और सियारी पंचायत के लोगों के लिए यह पुल एक वरदान की तरह था। वहीं मुखिया ने मामले की अधिक जानकारी देते हुए कहा कि गेमिया प्रखंड में लगातार 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में बोकारो नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी की तेज धार में पुल का एक हिस्सा टूटकर बह गया।

---विज्ञापन---

आवागमन रहा ठप

बोकारो जिले में गेमिया और पेटरवार पथ को जोड़ने वाले इस पुल के बह जाने से आवागम पूरी तरह से ठप है। पुल के बह जाने से हजारीबाग और पेटरवार के बीच आवागमन ठप हो गया। वहीं बोकारो, पेटरवार, गेमिया और हजारीबाग से एक भी बस रांची की ओर नहीं चली। इससे लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंःझारखंड विधानसभा से BJP के 18 MLA निलंबित, एक दिन पहले सदन में दिया था धरना

बिहार में इस साल गिर चुके 12 पुल

बता दें कि इससे पहले बिहार के कई जिलों में पुराने और निर्माणाधीन पुलों के गिरने का क्रम जारी था। बिहार में इस मानसून सीजन में केवल 18 दिनों में ही 12 पुल जमींदोज हो चुके हैं। बिहार में इस मानसूनी सीजन का सबसे पहला पुल 13 जून को गिरा था। इसके बाद इसको लेकर जमकर राजनीति भी हुई।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः  विधानसभा में धरने पर बैठे BJP विधायक तो काटी बिजली, फिर मार्शलों ने ऐसे निकाला बाहर

First published on: Aug 03, 2024 02:32 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola