झारखंड विधानसभा से BJP के 18 MLA निलंबित, एक दिन पहले सदन में दिया था धरना

BJP MLA Suspended in Jharkhand: झारखंड विधानसभा में हंगामा करने के कारण स्पीकर ने बीजेपी के 18 विधायकों को 2 दिन के लिए निलंबित कर दिया। इससे पहले बुधवार को बीजेपी विधायकों ने सदन में धरना दिया था।

18 BJP MLA Suspended From Jharkhand Assembly

विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते बीजेपी विधायक

विज्ञापन

BJP MLA Suspended From Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में आज भी बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद स्पीकर रवींद्र महतो ने 18 विधायकों को 2 दिन के लिए निलंबित कर दिया। स्पीकर ने 2 अगस्त दोपहर 2 बजे तक के लिए विधायकों को सस्पेंड किया है।

निलंबित विधायकों में अनंत ओझा, रणधीर सिंह, नवीन जायसवाल, नारायण दास, केदार हाजरा, किशुन दास, सीपी सिंह, शशिभूषण मेहता, आलोक चौरसिया, नीरा यादव समेत 18 विधायक शामिल हैं। स्पीकर ने इन सभी विधायकों को सदन के अनुरूप आचरण नहीं करने और सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोपों में निलंबित कर दिया। इसके साथ ही स्पीकर ने विधानसभा को स्थगित कर दिया।

Advertisment

यह लोकतंत्र की हत्या

स्पीकर की इस कार्रवाई पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के कहने पर स्पीकर ने अमर्यादित तरीके से बीजेपी के विधायकों को निलंबित कर दिया। बता दें कि कल से ही भाजपा के विधायक सदन में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और सरकार के खिलाफ नारे कर रहे थे। बीजेपी विधायकों ने सदन में वेल में आकर नारेबाजी की इसके बाद स्पीकर ने सदन को स्थगित कर दिया था।

विज्ञापन

बीजेपी विधायकों ने अंधेरे में काटी थी रात

बीजेपी विधायकों ने मानसून सत्र के चौथे दिन रोजगार और बेरोजगारी भत्ते को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से जवाब मांगा और सदन में ही धरने पर बैठ गए। इतना ही नहीं कार्यवाही खत्म होने के बाद भी बीजेपी विधायक सदन में बैठे रहे। इसके बाद विधानसभा के कर्मचारियों ने बिजली की सप्लाई बंद कर दी। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन भी विधायकों को मनाने के लिए पहुंचे थे लेकिन उन्हें भी बेरंग ही लौटना पड़ा। कई विधायकों ने गर्मी में ही पूरी रात सदन में काटी। वहीं कुछ ने इसका सोशल मीडिया पर लाइव टेलीकास्ट भी किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ