Bats Death In Jharkhand : देश में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा है। सूरज की तपिश में इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी मर रहे हैं। झारखंड में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे चमगादड़ों की मौत हो रही है। अब लोग मरे हुए चमगादड़ों को खा रहे हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अब बड़ा सवाल उठता है कि चमगादड़ खाने से क्या देश में फिर कोरोना जैसी महामारी फैल सकती है।
झारखंड के कई जिलों में आसमान से आग बरस रही है, जिससे झुलसकर सैकड़ों चमगादड़ मर गए। रांची, हजारीबाग और गढ़वा में सबसे ज्यादा चमगादड़ों की मौतें हुई हैं, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच है। गढ़वा जिले के सुंडीपुर गांव में लोग अब मरे हुए चमगादड़ को खाने लगे हैं।
यह भी पढ़ें : भीषण गर्मी से लड़कियां बेहोश, टीचर्स बेहाल…बिहार में 47 डिग्री तापमान में पढ़ाई, तेजस्वी भड़के सियासत गरमाई
अब महामारी की सता रही चिंता
इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीणों को महामारी फैलने की चिंता सता रही है। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने गांव पहुंचकर 27 ग्रामीणों को चेकअप किया। डॉक्टरों की जांच में सभी ग्रामीण स्वस्थ पाए गए। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि चमगादड़ खाने वाले ग्रामीणों को आइसोलेट करने पर विचार चल रहा है। साथ ही गांव में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए। इस दौरान मृत पाए गए चमगादड़ों को दफना दिया गया।
यह भी पढ़ें : बिहार में बवाल, लू से 60 लोग मरे; औरंगाबाद में 18 घंटे में 27 की मौत, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत?
मरे हुए चमगादड़ों के सैंपल किए गए एकत्रित
पशुपालन विभाग की टीम भी गांव पहुंची और चमगादड़ों की मौत की वजह जानने के लिए सैंपल एकत्रित किए। इसे लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरोना महामारी आने के बाद लोगों ने चमगादड़ का मांस खाना छोड़ दिया था। अब फिर लोग इसका सेवन करने लगे हैं।
संबंधित खबरें
सीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
3 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, झारखंड की स्पेशल कोर्ट ने तय किए आरोप
4 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत, सामने आया वीडियो
7 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
11 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा है पर्व
12 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश, 16 पर तय हो चुके हैं आरोप
15 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत, सुनवाई से किया इनकार
16 days agoबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेड्यूल में होगा बदलाव? धोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
17 days agoझारखंड में ईडी की छापेमारी, सहकारी बैंक में कथित धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines