रांची: उपराजधानी दुमका में 12वीं की छात्रा अंकिता सिंह मर्डर केस में झारखंड हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया है। झारखंड हाई कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक और गृह सचिव को तलब किया है। साथ ही चीफ जस्टिस डॉक्टर रवि रंजन की बेंच ने मामले पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
उधर, मामले की जांच के लिए SIT का गठन हो गया है। दुमका के डीआईजी एसपी मंडल ने बताया कि एसआईटी की टीम में 10 सदस्य हैं। फॉरेंसिक टीम की ओर से सबूत जुटाए जा रहे हैं। दुमका एसपी की निगरानी में जांच हो रही है।
अभी पढ़ें – Video: पंजाब के CM भगवंत मान ने वॉलीबॉल में हाथ आजमाया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
एडीजी एमएल मीणा ने कहा कि एक एसआईटी का गठन किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुपरविजन करेंगे। मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हर पहलू से जांच की जा रही है।
बता दें कि 12वीं की छात्रा अंकिता सिंह को 23 अगस्त को आग के हवाले कर दिया गया था, जिसके बाद उसे रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में भर्ती कराया गया था, जहां 28 अगस्त को उसकी मौत हो गई थी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया, जिसके बाद धारा 144 लागू कर दी गई। एक आरोपी की पहचान शाहरुख के रूप में हुई है जिसे 23 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और सोमवार को एक अन्य आरोपी नईम उर्फ छोटू खान को गिरफ्तार किया गया था।
अभी पढ़ें – Gurugram: लिफ्ट में फंसे शख्स ने निकलने के बाद सेक्युरिटी गार्ड को बेरहमी से मारा, घटना CCTV में कैद
मृतका के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को दुमका प्रशासन को लड़की के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री सोरेन ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट से कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये।
उधर, पुलिस महानिदेशक को उक्त मामले में एडीजी रैंक के अधिकारी द्वारा अनुसंधान की प्रगति पर शीघ्र रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया गया है। इस बीच, सोरेन ने सोमवार को गिरफ्तार आरोपियों को जल्द से जल्द सजा देने का आश्वासन दिया और ऐसी घटनाओं के लिए मौजूदा कानूनों को और मजबूत करने के लिए का भी आह्वान किया।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
3 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
5 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
6 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
7 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
7 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
7 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines