Ankita Killed By Stalker: झारखंड में जिंदा जलाई गई अंकिता के पिता बोले- मेरी बेटी जिंदा होती, अगर...
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

रांची: झारखंड की उपराजधानी दुमका में 19 साल की लड़की की जिंदा जलाकर हत्या मामले में उसके पिता का बयान सामने आया है। मृतका अंकिता के पिता ने कहा कि अगर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो आज मुआवजा घोषित किया है, अगर उन्होंने इसे पहले दिया होता तो शायद मेरी बेटी जिंदा होती।
अभी पढ़ें – National Sports Day: नीरज चोपड़ा की हर एक भारतीय से एक खेल खेलने और स्वस्थ रहने की अपील
अंकिता के पिता संजीव सिंह ने कहा, “मेरी बेटी जिंदा होती अगर सीएम ने पहले मुआवजा दिया होता। हम उसे बेहतर इलाज के लिए ले जा सकते थे।” बता दें कि हेमंत सोरेन ने मृतका के परिजनों को आज 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की, जबकि एक दिन पहले यानी रविवार को रांची रिम्स में इलाज के दौरान अंकिता ने दम तोड़ दिया था।
घटना 23 अगस्त की है, जब एक तरफा प्यार के मामले में आरोपी शाहरुख ने अंकिता के कमरे की खिड़की से पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया था। इस दौरान अंकिता 90 फीसदी झुलस गई थी। वारदात के बाद अंकिता को पहले दुमका के अस्पताल में भर्ती कराया था जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे रांची रिम्स रेफर किया गया था। पांच दिन बाद यानी 28 अगस्त को इलाज के दौरान अंकिता ने दम तोड़ दिया था।
अस्पताल में इलाज के दौरान अंकिता ने पुलिस को अपना बयान दिया, जिसमें उसने कहा कि आरोपी ने करीब 10 दिन पहले उसके मोबाइल पर फोन किया और उसने कहा कि मैं तुम्हें अपना दोस्त बनाना चाहता हूं। अंकिता ने बताया कि आरोपी शाहरुख ने मुझे सोमवार रात करीब 8 बजे फिर से फोन किया और मुझसे कहा कि अगर मैंने उससे बात नहीं की तो वह मुझे मार डालेगा।
अंकिता ने कहा कि मैंने अपने पिता को शाहरुख की धमकी के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वह मंगलवार को आरोपी शाहरुख के परिवार से बात करेंगे। खाना खाकर हम सोने चले गए। मैं दूसरे कमरे में सो रही थी। इसी दौरान शाहरुख ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बता दें कि पुलिस ने आरोपी शाहरुख और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: