नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक और झटका लगा है। मणिपुर के बाद अब दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव की जदयू इकाई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष की उपस्थिति में रविवार को भाजपा में शामिल हो गई।
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए जेडीयू यूनिट का भाजपा में शामिल होना बड़ा झटका माना जा रहा है। नीतीश कुमार इन दिनों देशभर के विभिन्न पार्टियों के नेताओं से मिलकर 2024 आम चुनाव के लिए भाजपा के खिलाफ माहौल तैयार करने में जुटे हैं, जबकि उनकी पार्टी के ही नेताओं में एकजुटता नहीं दिख रही है।
मणिपुर JDU के विधायक भाजपा में हुए थे शामिल
इससे पहले सितंबर के पहले सप्ताह में मणिपुर में जनता दल (यूनाइटेड) के छह विधायकों में से पांच भाजपा में शामिल हो गए थे। मणिपुर जेडीयू के विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि मणिपुर और अरुणाचल जैसे राज्य जेडीयू मुक्त हो गए हैं।
बता दें कि 25 अगस्त को भी अरुणाचल प्रदेश में जदयू के एकमात्र विधायक टेकी कासो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए थे।
मणिपुर विधानसभा अध्यक्ष ने विलय को दी थी मंजूरी
पटना में भाजपा की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले भाजपा में शामिल होने वाले जेडीयू के विधायकों में खुमुक्कम सिंह, नगुरसंगलूर सनाटे, अचब उद्दीन, थंगजाम अरुण कुमार और एलएम खौटे शामिल हैं। मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष ने जनता दल यूनाइटेड के विधायकों के भाजपा के विलय को भी मंजूरी दे दी है।
बता दें कि अगस्त के पहले सप्ताह में नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार में भाजपा से अपना नाता तोड़ लिया था और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) गठबंधन से बाहर निकल गए थे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
50 mins agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
1 hr ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
2 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
2 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
9 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
10 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
10 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
12 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
13 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines