नीतीश कुमार को एक और झटका, अब दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव के JDU नेता BJP में हुए शामिल

NITISH KUMAR
विज्ञापन

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक और झटका लगा है। मणिपुर के बाद अब दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव की जदयू इकाई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष की उपस्थिति में रविवार को भाजपा में शामिल हो गई।

अभी पढ़ें – वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में शिकायतकर्ता का दावा, अमानतुल्लाह खान और उनके रिश्तेदारों ने कमाए करोड़ों

विज्ञापन

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए जेडीयू यूनिट का भाजपा में शामिल होना बड़ा झटका माना जा रहा है। नीतीश कुमार इन दिनों देशभर के विभिन्न पार्टियों के नेताओं से मिलकर 2024 आम चुनाव के लिए भाजपा के खिलाफ माहौल तैयार करने में जुटे हैं, जबकि उनकी पार्टी के ही नेताओं में एकजुटता नहीं दिख रही है।

मणिपुर JDU के विधायक भाजपा में हुए थे शामिल

इससे पहले सितंबर के पहले सप्ताह में मणिपुर में जनता दल (यूनाइटेड) के छह विधायकों में से पांच भाजपा में शामिल हो गए थे। मणिपुर जेडीयू के विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि मणिपुर और अरुणाचल जैसे राज्य जेडीयू मुक्त हो गए हैं।

विज्ञापन

बता दें कि  25 अगस्त को भी अरुणाचल प्रदेश में जदयू के एकमात्र विधायक टेकी कासो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन

मणिपुर विधानसभा अध्यक्ष ने विलय को दी थी मंजूरी

पटना में भाजपा की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले भाजपा में शामिल होने वाले जेडीयू के विधायकों में खुमुक्कम सिंह, नगुरसंगलूर सनाटे, अचब उद्दीन, थंगजाम अरुण कुमार और एलएम खौटे शामिल हैं। मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष ने जनता दल यूनाइटेड के विधायकों के भाजपा के विलय को भी मंजूरी दे दी है।

बता दें कि अगस्त के पहले सप्ताह में नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार में भाजपा से अपना नाता तोड़ लिया था और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) गठबंधन से बाहर निकल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ