नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों की फायरिंग में गिरफ्तार आतंकी इमरान बशीर गनी मारा गया है। बताया जा रहा है कि टारगेट किलिंग में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने हमला कर दिया और इमरान गनी की मौत हो गई।
अभी पढ़ें – दाऊद इब्राहिम के सवाल पर पाकिस्तान की बोलती बंद, मुंह पर रख ली उंगली
इससे पहले शोपियां में बाहरी मजदूरों पर ग्रेनेड फेंकने वाला आतंकी इमरान बशीर गनी को सुरक्षा बलों ने जिंदा पकड़ लिया था और उसके खुलासे के बाद दूसरी जगहों पर रेड डाली जा रही थी। इस बीच शोपियां के नौगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आतंकी की गोली ही इमरान बशीर गनी को लग गई और उसकी मौत हो गई।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी इमरान गनी की मौत की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक सुरक्षा बल की टीम आतंकी इमरान गनी को नौगाम लेकर पहुंचे थे जहां उनकी आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। इसी दौरान आतंकियों की गोली से मजदूरों पर ग्रेनेड फेंकने वाला आतंकी इमरान गनी मारा गया।
आपको बता दें कि शोपियां में हुए आतंकवादी हमले में उत्तर प्रदेश के दो मजदूरों की मौत हो गई थी। दोनों राज्य के कन्नौज जिले के रहने वाले थे। कश्मीर जोन पुलिस ने मंगलवार को एक ट्वीट में लिखा था, ‘आतंकवादियों ने हरमन में हथगोला फेंका, जिसमें यूपी के दो मजदूर मनीष कुमार और राम सागर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। दोनों कन्नौज के रहने वाले थे। इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।’ बता दें, कुछ दिनों पहले ही शोपियां में एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
4 hrs agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
7 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
7 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
9 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
9 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
10 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines