Jammu and Kashmir: शोपियां में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकी हमला, गोलीबारी में गिरफ्तार आतंकी इमरान गनी की मौत

Shopian Encounter
विज्ञापन

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों की फायरिंग में गिरफ्तार आतंकी इमरान बशीर गनी मारा गया है। बताया जा रहा है कि टारगेट किलिंग में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने हमला कर दिया और इमरान गनी की मौत हो गई।

अभी पढ़ें – दाऊद इब्राहिम के सवाल पर पाकिस्तान की बोलती बंद, मुंह पर रख ली उंगली

विज्ञापन

इससे पहले शोपियां में बाहरी मजदूरों पर ग्रेनेड फेंकने वाला आतंकी इमरान बशीर गनी को सुरक्षा बलों ने जिंदा पकड़  लिया था और उसके खुलासे के बाद दूसरी जगहों पर रेड डाली जा रही थी। इस बीच शोपियां के नौगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आतंकी की गोली ही इमरान बशीर गनी को लग गई और उसकी मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी इमरान गनी की मौत की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक सुरक्षा बल की टीम आतंकी इमरान गनी को नौगाम लेकर पहुंचे थे जहां उनकी आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। इसी दौरान आतंकियों की गोली से मजदूरों पर ग्रेनेड फेंकने वाला आतंकी इमरान गनी मारा गया।

विज्ञापन

आपको बता दें कि शोपियां में हुए आतंकवादी हमले में उत्तर प्रदेश के दो मजदूरों की मौत हो गई थी। दोनों राज्य के कन्नौज जिले के रहने वाले थे। कश्मीर जोन पुलिस ने मंगलवार को एक ट्वीट में लिखा था, ‘आतंकवादियों ने हरमन में हथगोला फेंका, जिसमें यूपी के दो मजदूर मनीष कुमार और राम सागर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। दोनों कन्नौज के रहने वाले थे। इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।’ बता दें, कुछ दिनों पहले ही शोपियां में एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ