नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) आज अपनी पार्टी के नाम का ऐलान कर सकते हैं। गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि था की पार्टी के नाम का निर्णय जनता करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हम अपनी पार्टी का हिंदुस्तानी नाम रखेंगे।
गुलाम नबी आजाद ने रविवार को कहा कि नई पार्टी के नाम और झंडे को अंतिम रूप दे दिया गया है। जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक नई पार्टी, नया अध्याय लिखेगी।
अभी पढ़ें – Bihar News: सरकारी ऑफिस से स्कूल तक सिर पर किताब ढोकर ले गए छात्र, हेडमास्टर सस्पेंड
जानकारी के मुताबिक पा्र्टी के नाम के ऐलान से पहले गुलाम नबी आजाद आज अपनी नई पार्टी में शामिल होने वाले नेता और आपने सहयोगी के साथ बैठक भी करेंगे। इन नेताओं में पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद, डॉ. मनोहर लाल शर्मा, जीएम सरूरी, अब्दुल मजीद वानी, बलवान सिंह, गौरव चोपड़ा, जुगल किशोर जैसे नाम शामिल हैं।
गुलाम नबी आजाद पहले भी कह चुके हैं कि पार्टी की विचारधारा उनके नाम की तरह होगी और इसमें सभी धर्मनिरपेक्ष लोग शामिल हो सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू-कश्मीर के अधिकतर वरिष्ठ नेता पार्टी को छोड़कर आजाद के समर्थन में आ चुके हैं।
आपको बता दें कि गुलाम नबी आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इनके इस्तीफा देने के बाद जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने भी इस्तीफा दे दिया था। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, पूर्व मंत्री माजिद वानी और मनोहर लाल शर्मा भी शामिल हैं।
अभी पढ़ें – कल गुजरात से दिल्ली सीएम के घर खाना खाने आएंगे हर्ष सोलंकी
गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा देने के साथ ही राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा था कि जब से राहुल गांधी के हाथ में कांग्रेस की ताकत आई तब से पार्टी लगातार पतन की ओर जा रही है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
7 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
9 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
9 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
9 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
10 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
13 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
13 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
14 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
14 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines