पंकज शर्मा, जम्मू: जम्मू-कश्मीर का उधमपुर एक बार फिर बम के धमाकों से दहल उठा है। पहला धमाका बीती रात 10:30 पर उधमपुर के दोमेल में हुआ तो तो दूसरा धमाका उधमपुर के मुख्य बस स्टैंड के पास आज सुबह 5:40 के करीब हुआ। धमाके में बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस ब्लास्ट में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ब्लास्ट के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि बस के शीशे टूटने के साथ छत भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सुरक्षा एजेंसी सघनता से इस मामले की जांच में जुटी है।
मौके पर सुरक्षा एजेंसियां जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ का दस्ता पहुंच चुका है और यह पता किया जा रहा है कि ब्लास्ट आखिरकार हुआ कैसे। डीआईजी उधमपुर रेंज मोहम्मद सुलेमान चौधरी का कहना है कि जांच चल रही है हम इस एंगल से भी जांच कर रहे हैं। कहीं यह कोई आतंकी वारदात तो नहीं है। लेकिन लोगों से यह जरूर कहेंगे कि पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है। उधमपुर को अलर्ट पर रखा गया है।
अभी पढ़ें – Shahjahanpur News: मां के पास सो रही तीन दिन की बच्ची चोरी, फिर से हुई मथुरा जंक्शन जैसी घटना
सीआरपीएफ के जवान यहां पर जो भी गाड़ी बस स्टैंड में खड़ी है धमाके के बाद उसको चेक किया जा रहा है। कहीं किसी बस में कोई संदिग्ध सामान या फिर कोई बम तो नहीं है। डॉग यूनिट के साथ-साथ BDS की टीम भी यहां पर मौके पर पहुंची है। हर एक गाड़ी की बारीकी से जांच की जा रही है और लोगों से पूछताछ की जा रही है कि कहीं किसी ने कोई संदिग्ध व्यक्ति तो नहीं इस इलाके में देखा।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
6 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
6 hrs ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
15 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
17 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
19 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
19 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
19 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
20 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines