---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Jammu-Kashmir: शिवखोड़ी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत, 19 घायल

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। रियासी में श्रद्धालुओं को लेकर शिवखोड़ी जा रही बस बेकाबू होकर खाई में पलट गई। इससे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जम्मू-कश्मीर: रियासी के आलिया इलाके में आज बस […]

---विज्ञापन---

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। रियासी में श्रद्धालुओं को लेकर शिवखोड़ी जा रही बस बेकाबू होकर खाई में पलट गई। इससे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

---विज्ञापन---

अचानक मोड़ पर ड्राइवर ने खोया संतुलन

यह हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे का है। पुलिस के मुताबिक शिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु शिवखोड़ी पवित्र गुफा का दर्शन के लिए जा रहे थे। बस राजौरी से निकली थी। लेकिन रणसू क्षेत्र के तरयाथ में आए मोड़ पर ड्राइवर अचानक नियंत्रण खो बैठा और बस पलटते हुए खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से 12 घायलों को मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया। वहीं, दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

---विज्ञापन---

सांसद जितेंद्र सिंह ने जताया दुख

उधमपुर लोकसभा सीट से सांसद डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने इस हादसे को लेकर सांसद भारतीबेन शिवालिक से बात की है। उन्होंने बताया कि घायलों के इलाज के लिए हर समुचित प्रयास किए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के माछिल में हिमस्खलन, एक की मौत

First published on: Feb 18, 2023 05:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola