नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन ऑलआउट (Operation All Out) जारी है। ऑपरेशन ऑलआउट के तहत सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ आज एकबार फिर यहां बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने बारामूला (Baramulla Encounter) के येदीपोरा में दो आतंकियों को मार गिराया है।

कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने ट्वीट कर कहा कि ‘एक और आतंकवादी मारा गया (कुल दो मारे जा चुके हैं। ये दोनों आतंकवादी जैश से नाता रखते थे। तलाश अभियान अब भी जारी है..।’

हालांकि शोपियां के चित्रागम में इलाके में आतंकी भागने में कामयाब रहे। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान चला रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ