नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम कर दिया है। पुलवामा में तहाब क्रॉसिंग के पास सुरक्षा बलों ने 25-30 किलोग्राम IED बरामद किया।
फिलहाल IED को डिफ्यूज कर दिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। यहां तक आईईडी पहुंचाने वालों की तलाश कर रही है। जिसके तहत हर आने-जाने वाले वाहन की जांच की जा रही है।
कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा पुलिस द्वारा दी गयी विशिष्ट सूचना से एक बड़ त्रासदी टल गई है। कश्मीर क्षेत्र के एडीजीपी कुमार ने ट्ववीट कर कहा कि ‘पुलवामा में सर्कुलर रोड पर तहब क्रॉसिंग के पास पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा लगभग 25 से 30 किलोग्राम वजन का एक आईईडी बरामद किया गया है।’
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबल सख्त है और लगातार उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आज भी सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर के तीन आतंकियों को बडगाम के वाटरहेल इलाके में घेर लिया है और मुठभेड़ जारी है। इन आतंकियों में लतीफ राथर भी शामिल है, जो राहुल भट्ट और अमरीन भट्ट समेत कई नागरिकों की हत्याओं में शामिल था।
संबंधित खबरें
मां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
34 mins agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
42 mins agoदिल्ली में 18 अक्टूबर को कई इलाकों में गायब रहेगी बिजली! देखें शेड्यूल
1 hr agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
1 hr ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
2 hrs agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
2 hrs agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
2 hrs ago24 घंटे में 65 से बढ़कर 216 हुआ दिल्ली का AQI, सर्दी से पहले बढ़ा प्रदूषण
3 hrs agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
3 hrs agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines