श्रीनगर: गुलाम नबी आजाद के समर्थन में जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद समेत कांग्रेस के 64 नेताओं ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक संयुक्त त्याग पत्र भेजा है।
तारा चंद और पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद वानी, मनोहर लाल शर्मा, घरू राम और पूर्व विधायक बलवान सिंह समेत कई अन्य लोगों ने एक संवाददाता सम्मेलन में अपनी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित अपने इस्तीफे की घोषणा की। बलवान सिंह ने कहा, ‘हमने गुलाम नबी आजाद के समर्थन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को संयुक्त त्याग पत्र भेजा है।’
अभी पढ़ें – वडोदरा में गणेश जुलूस के दौरान पथराव से सांप्रदायिक तनाव, 13 हिरासत में
अभी पढ़ें – झारखंड हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान; गृह सचिव और DGP तलब, स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री 73 वर्षीय आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वे पिछले 5 दशक से कांग्रेस से जुड़े थे। पांच पेज के इस्तीफे में गुलाम नबी आजाद ने कई आरोप लगाए थे। अब खबर है कि गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर से राष्ट्रीय स्तर की पार्टी शुरू करेंगे।
बता दें कि पूर्व मंत्रियों और विधायकों समेत एक दर्जन से अधिक प्रमुख कांग्रेस नेता, सैकड़ों पंचायती राज संस्थान (पीआरआई) के सदस्यों के अलावा, नगर निगम के नगरसेवक और जिला और ब्लॉक स्तर के नेता पहले ही आजाद के समर्थन में कांग्रेस छोड़ चुके हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
2 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
2 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
4 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
6 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
6 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
7 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines