Jaipur News: सीएम अशोक गहलोत को ईआरसीपी के मुद्दे पर डिप्टी सीएम सचिन पायलट का साथ मिला है। पायलट ने निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 15 दिनों में प्रधानमंत्री जी दूसरी बार राजस्थान आए, मगर ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।
और पढ़िए –Bomb At Google Office: पुणे गूगल ऑफिस में बम की सूचना, कॉल कर धमकी भी दी; आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार
पायलट ने साधा निशाना
पीएम ने रविवार को दौसा में दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस-वे के पहले का खंड का लोकार्पण किया था। इस दौरान उन्होंने ईआरसीपी को लेकर कोई जिक्र नहीं किया। पायलट ने कहा कि पीएम मोदी ने अजमेर और जयपुर की जनसभा में वादा किया था। दूसरी तरफ राजस्थान के सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपने अपने भाषण से जनता को गुमराह करने की कोशिश की। इसलिए जनता के सामने सच्चाई रखना जरूरी है।
और पढ़िए –UP GIS 2023: योगी सरकार ने इतने लाख करोड़ के MoUs साइन किए, अब तक का सबसे बड़ा इंवेस्टमेंट प्रपोजस
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सीएम
इससे पहले सीएम एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के साथ 4 राष्ट्रीय राजमार्गों का कार्य उल्लेखनीय है। एक्सप्रेस-वे को जयपुर से जोड़ना उपयोगी है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में नई सड़कों के निर्माण के साथ-साथ सुदृढ़ीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं।
गत 4 साल में 54 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया गया है। वहीं, 46 हजार किमी सड़कों का निर्माण प्रगतिरत है। इन कार्यों से राजस्थान के आर्थिक और औद्योगिक विकास को अधिक गति मिलेगी। इसी वर्ष बजट में सड़क एवं आधारभूत विकास के लिए लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
17 mins agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
32 mins ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
9 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
11 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
13 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
14 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
14 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
14 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines