मुंह पर काला कपड़ा, बंधे हाथ और विक्ट्री साइन… नगर निगम चुनाव का पर्चा भरने जेल से पहुंचा गैंगस्टर

पुणे में नगर निगम चुनाव के लिए एक ऐसे प्रत्याशी ने पर्चा भरा है जो अपने ही पोते की हत्या के मामले में सजा काट रहा है, नाम है बंडू आंडेकर. क्या है पूरा मामला, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

Pune Civic Polls

Credit: Social Media

विज्ञापन

पुणे में पोते की हत्या के आरोप में सजा काट रहे गैंगस्टर बंडू आंडेकर ने नगर निगम चुनाव के लिए बतौर निर्दलीय उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे. इस दौरान उनका चेहरा काले कपड़े से ढका था और दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे. पुणे के स्पेशल मकोका कोर्ट ने आंडेकर को स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने की इजाजत शुक्रवार को दे दी. अदालत के आदेश से बंडू आंडेकर के परिवार के बाकी आरोपी सदस्यों ने भी नोमिशन का पर्चा भरा. आपको बता दें कि महाराष्ट्र की 28 महानगर पालिकाओं के लिए 15 जनवरी को वोटिंग होने वाली है.

ये भी पढ़ें: दो साल का प्यार… फिर की शादी… लेकिन 24 घंटे बाद ही अलग हो गए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

विज्ञापन

सोमवार को फिर भरना होगा नामांकन

आंडेकर को येरवडा सेंट्रल जेल से पुलिस वैन में बैठाकर भवानी पेठ इलाके में मौजूद नोमिनेशन सेंटर पर लाया गया. जब मुंह पर काले कपड़े और रस्सी से बंधे हाथों के साथ वो वैन से उतरकर जाने लगे तो उन्होंने खुद अपने समर्थन में नारे भी लगाए. चुनाव अधिकारियों के मुताबिक आंडेकर का फॉर्म अधूरा होने की वजह से अभी पूरी तरह से स्वीकार नहीं हुआ है, अब उन्हें सोमवार को एक बार फिर पर्चा दाखिल करना होगा.

क्या है पूरा मामला?

आंडेकर की भाभी लक्ष्मी आंडेकर और बहू सोनाली आंडेकर ने भी अदालत की इजाजत से नामांकन भरा है. ये दोनों भी आंडेकर के पोते आयुष की हत्या में आरोपी हैं और सजा काट रहे हैं. दरअसल 5 सितंबर को आयुष की नाना पेठ इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी हई थी. आयुष, गणेश कोमकर का बेटा था, जो पहले से एक और मर्डर केस में आरोपी है. गणेश पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगरसेवक और बंडू आंडेकर के बेटे वनराज आंडेकर की हत्या का आरोप है. ये केस आपसी रंजिश के साथ-साथ और भी कई कड़ियां समेटे हुए है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ