2 साल का प्यार… फिर शादी… लेकिन 24 घंटे बाद ही हुए अलग, आखिर क्या हुआ?

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक कपल ने करीब 2 साल के रिलेशनशिप के बाद शादी करने का फैसला लिया और शादी के महज 24 घंटे बाद ही बात तलाक पर आ गई. क्या है पूरा मामला, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

Pune Couple Divorce

Credit: News 24 GFX

विज्ञापन

कहते हैं कि शादी 7 जन्मों का बंधन होती है, लेकिन महाराष्ट्र के पुणे में एक शादी ऐसी भी हुई, जो 24 घंटे भी नहीं टिक पाई. पुणे के एक कपल ने 7 फेरे भी लिए, साथ जीने मरने की कस्में भी खाई, लेकिन शादी के तुरंत बाद उन्हें ये समझ आ गया कि वो एक दूजे के लिए नहीं बने हैं और बात तलाक तक पहुंच गई. ऐसा नहीं है कि वो दोनों एक दूसरे के लिए अनजान थे, शादी से पहले दोनों करीब दो साल रिलेशनशिप में भी रहे.

ये भी पढ़ें: मराठी न बोलने पर भड़की मां, 6 साल की मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

शादी करने वाले दोनों लोग अपनी जिंदगी में कामयाब हैं. लड़का एक जहाज पर इंजीनियर है और लड़की पेशे से डॉक्टर है. दोनों की मुलाकात कई साल पहले हुई और अफेयर शुरू हो गया. धीरे-धीरे प्यार बढ़ा और दोनों ने पूरी जिंदगी साथ बिताने का फैसला लिया, फिर शादी हुई. प्रेमी कपल का परिवार और रिश्तेदार सभी खुश थे. अगले दिन दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ और देखते ही देखते वो इतना बढ़ गया कि लड़की घर छोड़कर चली गई. जिसके बाद दोनों ने फैसला किया कि अब वो साथ नहीं रह सकते और शादी कोर्ट तक जा पहुंची.

24 घंटे भी क्यों नहीं टिकी शादी?

इस केस को हैंडल कर रही वकील के मुताबिक लड़की ने बताया कि लड़का जहाज पर काम करता है, ऐसे में उसकी पोस्टिंग कहां होगी, कितने वक्त के लिए वो घर से बाहर रहेगा, इस बारे में कुछ भी साफ नहीं है. इन्हीं सब बातों को लेकर दोनों के बीच वैचारिक मतभेद हैं जो उन्हें कतई मंजूर नहीं है. ऐसे में एक दूसरे के साथ जिंदगी भर रहना उन्हें सही नहीं लगा और उन्होंने कानून का सहारा लेना सही समझा. हालांकि दोनों में से किसी ने एक-दूसरे पर आरोप नहीं लगाया और आपसी सहमति से शादी को खत्म किया. 3 दिसंबर को कोर्ट में तलाक की अर्जी दी गई और 10 दिसंबर को उसपर मुहर भी लग गई. वैसे तो तलाक में कम से कम 6 महीने का समय लगता है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक कुछ मामलों में छूट भी दी जाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ