ठाकुर भूपेन्द्र सिंह अहमदाबाद: अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक अहम ऑपरेशन के तहत शहर के कोट इलाके से जासूसी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स से पता चला है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़ा है और पाकिस्तान को सिम कार्ड भेज रहा था।
अभी पढ़ें – नीतीश कैबिनेट ने विधायकों को दिया तोहफा, हर साल इतनी बिजली मिलेगी फ्री
क्राइम ब्रांच ने अब्दुल वहाब को पकड़ा है जो अपने रिश्तेदारों के सिम कार्ड्स ISI के लिए एक्टिवेट करवाता था। इस पर पाकिस्तान उच्चायुक्त में काम कर रहे ISI के जतोई नाम के अधिकारी के लिए सिम उपलब्ध करवाने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, यह शख्स भारतीय सिम कार्ड पर पाकिस्तान से कॉलिंग और चैटिंग करवाता था।
साजिश इतनी गहरी थी कि आईएसआई ने भारतीय सेना के सेवानिवृत अधिकारियों-जवानों के लिए बनी वेबसाइट rodra.gov.in की हूबहू फर्जी वेबसाइट बना ली। वहां से अधिकारियों और जवानों से संपर्क करने की साजिश की गई। वहाब ने बताया कि उसका परिवार पाकिस्तान में रहता है और उन्हें मिलने के लिए पाकिस्तानी वीजा देने में अधिकारी मदद करते थे। बदले में सिम कार्ड एक्टिवेट करवाने को कहते थे।
कई सिम कार्ड एक्टिवेट किए हैं
पूर्व सूचना और छानबीन के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने कल यह ऑपरेशन पूरा किया और इस शख्स को देर रात गिरफ्तार किया। अब्दुल सिम कार्ड खरीद उसे एक्टिवेट करवाकर इस सिमकार्ड का नंबर पाकिस्तान हाई कमीशन नई दिल्ली के इंटेलिजेंस अफसर शफाकत जतोई को मुहैया कराता था। इसके आलावा ये अपनी जान पहचान के लोगों से इसी तरह अलग अलग सिम कार्ड हासिल कर उसके नंबर जतोई तक पहुंचाता था। इन नम्बरों की मदद से जतोई वॉट्सएप डाउनलोड करता और एप्लीकेशन को एक्टिवेट करने के लिए पासवर्ड अब्दुल अपने पास मौजूद सिम से मुहैया कराता।
अभी पढ़ें – Kanpur News: कानपुर शहर में कोई नहीं पाल सकेगा पिटपुल और रॉटवीलर, गाय पर हमले का वायरल हुआ था वीडियो
जिसकी मदद से पाकिस्तान से बातचीत होती थी। इन एप्लीकेशन से पाकिस्तान स्थित आईएसआई के ऑपरेटिव भारतीय सुरक्षा एजंसियों की अतिसंवेदनशील और अहम जानकारियां हासिल कर उसे भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने की योजना बना रहे थे। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अब्दुल को गिरफ्तार कर कई पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
4 mins agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
36 mins agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
38 mins agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 hr agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 hr agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
2 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
2 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
2 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines