IPS Transfer In UP: उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) की ओर से 12 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों के मुताबिक 2007 बैच के आईपीएस अफसर रविशंकर छवि (IPS Ravi Shankar Chhavi) को गौतमबुद्ध नगर जिले के अपर पुलिस आयुक्त (Additional Commissioner Of Police) के पद पर तैनात किया गया है। रविशंकर को आईपीएस लव कुमार के स्थान पर नियुक्ति मिली है।

कई जिलों के रहे हैं पुलिस कप्तान

जानकारी के मुताबिक नोएडा में तैनात आईपीएस लव कुमार को प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में भेजा गया है। लखनऊ से हुए तबादलों के मुताबिक लखनऊ कारागार प्रशासन विभाग में उप महानिरीक्षक के पद से नोएडा भेजा गया है। रविशंकर छवि मूलरूप से बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं। वर्ष 2007 में भारतीय पुलिस सेवा में आने के बाद उन्हें लखनऊ, जौनपुर, बगपत, संभल और मुरादाबाद में तैनाती मिल चुकी है। बता दें कि लखनऊ से 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की गई थी।

इन्हें यहां मिली तैनाती

तबादलों के मुताबिक अमित कुमावत को सहायक पुलिस अधीक्षक वाराणसी से सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ बनाकर भेजा गया है। पाटिल निमिष दशरथ को गाजियाबाद एएसपी बनाया है। सहायक पुलिस अधीक्षक लखनऊ अनुकृति शर्मा को सहायक पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर के पद पहर तैनात किया गया है। वहीं चंद्रकांत मीना को मेरठ से सहायक पुलिस अधीक्षक बरेली तैनात किया गया है। इसी क्रम में चिराग जैन को सहायक पुलिस अधीक्षक प्रयागराज, आयुष विक्रम सिंह को सहायक पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, मानुष पारिक को सहायक पुलिस अधीक्षक गोरखपुर भेजा गया है।

पूर्व में 14 IAS के हुए थे तबादले

पुनीत द्विवेदी को सहायक पुलिस अधीक्षक अलीगढ़, शिवा सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी, शक्तिमोहन अवस्थी को सहायक पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ और श्रुति श्रीवास्तव को सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के पद पर तैनात किया गया है। बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से कुछ दिन पहले ही 10 जिलों के DM समेत 14 आईएएस अधिकारियों का बतादला किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ