Karnataka: कर्नाटक सरकार ने आईएएस रोहिणी सिंधुरी और आईपीएस डी रूपा मौदगिल को बिना कहीं पोस्टिंग किए उनका तबादला कर दिया। आरोप है कि डी रूपा ने आईएएस रोहिणी की प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। साथ ही उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।
इसके बाद दोनों अफसरों के बीच झगड़ा बढ़ गया। रोहिणी ने आईपीएस डी रूपा को मानसिक रूप से बीमार तक करार दे दिया था।
डी रूपा कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध निदेशक थीं, जबकि रोहिणी हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग की आयुक्त थीं।
तीन दिन पहले सामने आया था विवाद
बीते शनिवार को आईपीएस रूपा ने आईएएस रोहिणी पर आरोप लगाया कि साल 2021 और 2022 में तीन आईएएस अधिकारियों के साथ अपनी प्राइवेट फोटो शेयर की थी। रूपा ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और मुख्य सचिव वंदिता शर्मा से की।
वहीं, आईएएस रोहिणी ने रूपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि रूपा ने मेरे वॉट्सऐप स्टेटस से प्राइवेट तस्वीरों का स्क्रीनशॉट लेकर उसे फेसबुक पर शेयर किया। रूपा मानसिक रूप से बीमार हैं। उन्हें इलाज की जरूरत है। यदि मैंने किसी अफसर के पास उनकी फोटो भेजी थी, तो उन्हें उसके नामों का खुलासा कर देना चाहिए।
गृहमंत्रालय अफसरों पर नाराज, सांसद ने रखी ये मांग
कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जताई है। वहीं, राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने दोनों अफसरों के सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: Tipu Sultan: कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष के बयान पर भड़के ओवैसी, बोले- ये हिंसा, हत्या और नरसंहार का खुला आह्वान
संबंधित खबरें
मिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
4 mins agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
21 mins ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
25 mins agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
40 mins agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 hr ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
1 hr agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
2 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines