Invest Rajasthan Summit: राजस्थान सरकार का दो दिवसीय राजस्थान सम्मिट निवेश के लिए बेहतर माहौल देने के वादे के साथ खत्म हो गया। इस सम्मिट के दौरान 11 लाख करोड़ रुपए के निवेश का दावा किया गया है। पहले दिन जहां अडानी, टाटा, बिरला जैसे नामी उद्योगपतियों के नाम रहा। वहीं दूसरे दिन सरकार ने लघु और मझोले उद्योग यानी एमएसएमई के लिए निर्धारित किया था।
राजस्थान में इस वक्त 6 लाख 30 हज़ार एमएसएमई है जिनमें से 1 लाख 3000 एक्सपोर्टर है। जीडीपी का 28 से 30 फीसदी हिस्सा एमएसएमई से ही मिल रहा है। यही कारण है कि इस साल राजस्थान सरकार ने एमएसएमई सेक्टर के लिए नई पॉलिसी बनाई जिसमें तय किया गया कि अगले 5 सालों तक ने किसी तरह की कोई बड़ी अनुमति लेने के लिए सरकारी दफ्तरों में चक्कर नहीं लगाने होंगे।
सीएम अशोक गहलोत ने दूसरे दिन भी धनकुबेरों को आश्वासन दिया कि सरकार राजस्थान में उन्हें निवेश के लिए बेहतर माहौल देने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी।
वहीं गहलोत ने शनिवार को इन्वेस्ट राजस्थान सम्मेलन के दूसरे दिन संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि चाहे अडानी हों, अंबानी हों या फिर अमित शाह के बेटे जय शाह, हम सभी का स्वागत करेंगे। हम रोजगार और निवेश चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को गौतम अडानी को लेकर एक मुद्दा बनाया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मैं इसकी निंदा करता हूं। इसे मुद्दा बनाना भाजपा को महंगा पड़ेगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
34 secs agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 mins agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
14 mins agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
27 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
3 hrs agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
3 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
4 hrs agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
5 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines