हरियाणा में हड्डियों को गला देने वाली ठंड पड़ रही है. ठंडी हवाओं और लगातार नीचे गिरते पारे ने आम जनजीवन पर काफी असर डाला है. आलम ये है कि लोग या तो रजाई में दुबके रहना चाहते हैं या फिर अलाव के सामने बैठकर हाथ सेंकना चाहते हैं. मौसम विभाग ने हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया है. 8 जनवरी के बाद ही न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन सुबह और शाम की सर्दी लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है.
ये भी पढ़ें: दिल्लीवासी! ठिठुरन और कोल्ड डे के लिए रहें तैयार, 5 दिन बादल छाने का अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
नारनौल में ठंड का कहर
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा और पंजाब में कुछ हिस्सों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है. मंगलवार को अधिकतम तापमान में औसतन करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई. ये तापमान सामान्य से लगभग 4 डिग्री से कम रहा. मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के नारनौल में सबसे ज्यादा सर्दी पड़ रही है. बुधवार को नारनौल में सबसे कम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा अम्बाला में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 8.8 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 8.2 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.
पंजाब में सर्दी से लोग बेहाल
पंजाब में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पंजाब में बठिंडा में सबसे जयादा ठंड पड़ रही है, यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी के साथ अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, लुधियाना में 6.6 डिग्री, पटियाला में 7.1 डिग्री , गुरदासपुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं हरियाणा और राजधानी चंडीगढ़ का तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया. सिर्फ इंसान ही नहीं पशु-पक्षी, पेड़-पौधे भी ठंड की मार झेल रहे हैं. फसलों पर पाला जमने लगा है, जिसकी वजह से कुछ फसलें खराब भी हुई हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में सर्दी का कहर, नोएडा में 10 जनवरी तक बंद स्कूल, बीएसए ने जारी किया आदेश
संबंधित खबरें
मोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
16 mins agoअभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात को हमला, बोले- '7वीं बार जान लेने की कोशिश'
25 mins agoसुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को मिलेगी 55 करोड़ मिलियन यूनिट बिजली
27 mins agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 hr agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
1 hr agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 hr agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
1 hr agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
2 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines