Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक गांव में प्रेमी और उसकी शादीशुदा प्रेमिका को परिवार वालों ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उन्हें बीच गांव में पेड़ से बांधकर बुरी तरह से पीटा। रातभर पेड़ से बंधे रहने के बाद बुधवार सुबह पुलिस ने गांव में पहुंचकर दोनों को मुक्त कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रात में प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था उसके घर
घटना फिरोजाबाद के जसराना जिले की है। यहां के एक गांव में मंगलवार रात को एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक महिला शादीशुदा है। दोनों रात में कमरे में थे। तभी किसी तरह से महिला के परिवार वालों को जानकारी हो गई। परिवार वालों ने दोनों को मौके पर ही आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। दोनों की बुरी तरह से पिटाई लगाई। इसके बाद परिवार वालों ने महिला के हाथ-पैर बांध कर पटक दिया और प्रेमी को पेड़ से बांध दिया। फिर से दोनों को पीट।
पुलिस ने सुबह गांव में पहुंचकर दोनों को मुक्त कराया
आरोप है कि दोनों रातभर परिवार वालों ने बांधे रखा। बुधवार सुबह गांव में से किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में भारी संख्या में फोर्स गांव में पहुंच गया। उन्होंने पेड़ से बंधे प्रेमी और हाथ-पैर बंधी महिला को मुक्त कराया। जानकारी के मुताबिक महिला के तीन बच्चे हैं। दोनों रात में कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में थे। पुलिस ने दोनों को मुक्त कराकर और महिला के परिवार वालों समेत सभी को थाने ले आई। पुलिस अब सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है। वहीं मामले में किसी भी ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
16 mins agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 hr agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
3 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines