नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बदमाशों को चेतावनी दी है। कानपुर पहुंचे सीएम ने VSSD कॉलेज ग्राउंड में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बहन-बेटियों को छेड़ा तो पुलिस चौराहे पर ठोक देगी। उन्होंने कहा कि अब कोई अपराधी जो पहले एक चौराहे पर बहन-बेटी को छेड़ता हो। दूसरे चौराहे पर डकैती डालने का दुस्साहस करता हो। अब नहीं कर पाएगा क्योंकि CCTV कैमरा एक-एक गतिविधि को कैद करके रखेगा।
और पढ़िए – Shraddha Walkar Case: घर से आखिरी बार निकलते वक्त श्रद्धा ने पिता से कहा था- अब मैं एडल्ट हो गई हूं
CM योगी आदित्यनाथ ने बदमाशों को दी चेतावनी
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘अगर किसी ने एक चौराहे पर शरारत की या डकैती डाली तो अगले चौराहे पर भागने से पहले ही वह सारी तस्वीरें कैद हो जाएंगी। अगले चौराहे पर पहुंचते-पहुंचते पुलिस उसको ढेर कर चुकी होगी।’
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1601169498320478209
पुलिस ने किए कई एनकाउंटर
2017 में योगी के सीएम बनने के बाद अपराध पर जीरी टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। सीएम ने कई मौकों पर अपराधियों को चेतावनी दी है। पांच सालों में पुलिस ने 7500 से ज्यादा एनकाउंटर किए हैं। इनमें 168 अपराधियों की मौत हुई है। 55 इसमें मुस्लिम वर्ग से हैं। 2900 से ज्यादा अपराधी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
और पढ़िए – Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी
वीएसएसडी कॉलेज ग्राउंड में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 388 करोड़ रुपए की 272 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। CM योगी ने कहा कि कानपुर ने अपने उद्योग के लिए पहचान बनाई। कुछ लोगों की नजरें कानपुर पर रहीं और ये शहर दुर्व्यवस्था का शिकार हो गया।
मैनचेस्टर के रूप में विख्यात था कानपुर
उन्होंने कहा कि कानपुर कभी उत्तर भारत के मैनचेस्टर के रूप में विख्यात था। अपने उद्योगों के बदौलत अलग पहचान रखता था, जो देशभर के नौजवानों के लिए रोजगार मुहैया कराता था। लेकिन 70-80 के दशक में कुछ लोगों की बदौलत देश के पांच बड़े महानगरों में गिना जाने वाला कानपुर अराजकता और अव्यवस्था का शिकार हो गया। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम कानपुर का छवि बदलने के लिए प्रयासरत हैं।
और पढ़िए – क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
5 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
6 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
8 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
8 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
9 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
9 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
11 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines