भारत में विकसित हुआ लिथियम पावर से 15 साल चलने वाला हाइब्रिड इन्वर्टर

सौर ऊर्जा प्रमुख स्रोतों में से एक है इसे सौर पैनल के रूप में पहचानते है।

Lithium Energy

Lithium Energy

विज्ञापन

सौर ऊर्जा प्रमुख स्रोतों में से एक है इसे सौर पैनल के रूप में पहचानते है। अगर हम लोग सौर ऊर्जा को सही तरीके से उपयोग करे तो पर्थिवी को हम एक बहुत ही अच्छे स्त्रोत के साथ भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे ले जा सकते है। इसी के साथ हाइब्रिड इन्वर्टर भी सौर ऊर्जा का उपयोग करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है। जो पिछले कई वर्षों से विकसित हो रहा है।

पुणे में मोसेटा इंडिया ने सोलर लिथियम पावर वॉल कम हाइब्रिड इन्वर्टर के उत्पादन की शुरुआत की है। यह मुख्यत घर और उद्योगों की मशीनों के लिए उपयोग में लाया जाएगा। इसमें सबसे बड़ी बात ये है की इस इन्वर्टर के जो भी पार्ट है वो यही पर बनाए जा रहे है।

Advertisment

इस हाइब्रिड इन्वर्टर में सोलर पैनल से ऊर्जा को उठाकर उसे लिथियम बैटरी में संचित किया जाता है जो अंदर ही फिक्स की गई है। फिर यह संचित ऊर्जा उसी इन्वर्टर के माध्यम से घर में उपयोग के लिए रिलीज की जाती है। इसके अलावा, यह इन्वर्टर कम ऊर्जा खपत करने के साथ-साथ शहरी बिजली की आवश्यकता को कम करेगा।जिससे बिजली के बिल में भी कमी आयेगी।

सोलर लिथियम पावर वॉल कम हाइब्रिड इन्वर्टर इस्तेमाल करने से हमें ड्रामेटिकली ऊर्जा बचत की संभावना होती है और हम स्वच्छ ऊर्जा का इस्तेमाल करके पर्यावरण को भी स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। इसके साथ ही, यह उत्पाद भी स्थानीय व्यापारीयों और कर्मचारियों के लिए रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा।

सौर लिथियम पावर वॉल कम हाइब्रिड इन्वर्टर के बारे में ऊर्जा और पर्यावरण संबंधी जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। ऐसाकहते है की इसके उपयोग करने से किसी भी प्रकार की हानि नही होती है। यह सौर ऊर्जा की एक प्रभावी विकल्प है, जिसे हमें अपनाने की आवश्यकता है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और विकासशील धरती छोड़ सकें। मोसेटा इंडिया अभी 100किलो बाट तक के इन्वर्टर और पावरवॉल बना के दे सकते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ