---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

यूपी में खाने से खिलवाड़! होटल कर्मचारी ने थूक कर तंदूर में सेंकी रोटी, वीडियो वायरल

हाथरस के एक होटल में कर्मचारी ने रोटी पर थूककर उसे तंदूर में सेंक दिया. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामले ने खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

---खबर नीचे जारी है---

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक होटल कर्मचारी ने रोटी बनाते समय उस पर थूक दिया और फिर उसे तंदूर में सेंक दिया. इस पूरी घटना का वीडियो किसी ग्राहक ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ये मामला हाथरस के मधुगढ़ी इलाके में मौजूद बादशाह होटल का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि होटल का कारीगर रोटी बेलते समय उस पर थूकता है और फिर उसे तंदूर में डाल देता है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है.

ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम की दोस्ती ने ली नाबालिग की जान, हत्या को आत्महत्या का दिया रूप, ऐसे हुआ खुलासा

---खबर नीचे जारी है---

आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी होटल कर्मचारी रफीक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ फूड सेफ्टी और पब्लिक हेल्थ से जुड़े कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है. घटना के बाद इलाके के लोगों ने होटल मालिक पर भी सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि मालिक की जिम्मेदारी होती है कि वो साफ-सफाई और खाने की क्वालिटी पर ध्यान दे. लोगों को डर है कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो इस तरह की घटनाएं दोबारा हो सकती हैं.

पुलिस ने लोगों से की अपील

इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग को भी सूचना दे दी गई है. विभाग की टीम होटल की जांच करेगी और नियमों में कमी पाए जाने पर होटल के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि खाने की चीजों में इस तरह की गंदगी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है. इससे लोगों का भरोसा होटल और ढाबों से उठता जा रहा है. पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी खाने-पीने की चीजों के साथ लापरवाही दिखे, तो तुरंत इसकी सूचना दें. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: फ्लैट की घंटी बजाने को लेकर विवाद, ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में हाई वोल्टेज ड्रामा

First published on: Jan 27, 2026 07:26 AM

End of Article

About the Author

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola