इंस्टाग्राम की दोस्ती ने ली नाबालिग की जान, हत्या को आत्महत्या का दिया रूप, ऐसे हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई दोस्ती ने एक नाबालिग किशोरी की जान ले ली.

up news

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई दोस्ती ने एक नाबालिग किशोरी की जान ले ली.

विज्ञापन

दरअसल, पारा थाना क्षेत्र के नरपत खेड़ा डूडा कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोरी शीतल 13 जनवरी की शाम करीब सात बजे अचानक लापता हो गई थी. परिजनों ने पहले अपने स्तर पर काफी देर तक और कई जगहों पर तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की. कुछ दिनों बाद किशोरी का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला और इलाके में सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

मृतका की मां पिंकी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि काकोरी थाना क्षेत्र के पठानखेड़ा निवासी अंशू गौतम उर्फ लक्की उनकी बेटी से लंबे समय से फोन और सोशल मीडिया के जरिए बातचीत करता था. आरोपी शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया. जब शीतल देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने आरोपी के घरवालों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई सहयोग नहीं किया.

वहीं, मामले को लेकर जानकारी देते हुए डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद बना प्रेम प्रसंग की हत्या का कारण बना. डीसीपी के अनुसार, अंशू के साथ उसके साथ आशिक, वैभव और रिशू भी वारदात में शामिल थे. पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि आपसी विवाद हुआ था इसके बाद किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई और पहचान छिपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया.

विज्ञापन

मामले को देखते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों आशिक, अंशू, वैभव और रिशू को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ