Who is Kamlesh Thakur: हिमाचल समेत 7 राज्यों की 13 सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। सभी सीटों के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। हिमाचल में भी तीन सीटों पर वोटिंग हुई थी। अब तक के रुझानों में हमीरपुर से बीजेपी और देहरा से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी होशियार सिंह को हराया है। ऐसे में आइये जानते हैं कौन हैं कमलेश ठाकुर जिन्होंने बीजेपी प्रत्याशी को किया पराजित।
बता दें कि देहरी सीट पर शुरुआत से ही भाजपा का कब्जा रहा है। यह सीट 2012 में अस्तित्व में आई थी। पिछले दो चुनावों में बीजेपी के होशियार सिंह यहां से चुनाव जीत रहे थे लेकिन इस बार उन्हें सीएम सुक्खू की पत्नी ने हरा दिया। जीत के बाद कमलेश ठाकुर ने कहा कि जीत का श्रेय जनता को दिया। उन्होंने कहा कि यहां के भाइयों-बहिनों ने कंधे से कंधा मिलाकर मेरा साथ दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सीएम साहब ने अपनी ड्यूटी निभाई और मैंने अपनी। यह क्षेत्र की जनता का मेरे लिए जीत का शगुन है।
सीएम सुक्खू ने दी जीत की बधाई
सीएम सुक्खू की पत्नी का मायका भी देहरा में है। यह कमलेश का पहला चुनाव था। वे पिछले दो दशक से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य रही हैं। वहीं पत्नी की जीत के बाद सुक्खू ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा विधानसभा उपचुनाव में देहरा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर हार्दिक बधाई।
करोड़ों की मालकिन हैं कमलेश ठाकुर
चुनावी हलफनामे के अनुसार सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर 9.14 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। उनके पास 90.88 लाख की चल संपत्ति और 8.23 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति हैं। इसमें उनके पति और दोनों बेटियों का हिस्सा भी है। हलफनामे से मिली जानकारी के अनुसार कमलेश ठाकुर के पास 20.70 लाख की ज्वेलरी, 51.79 लाख का फ्लैट और नादौन, शिमला और बद्दी में जमीन है। कमलेश ठाकुर के पास 2.91 करोड़ की चल और 54.65 लाख की अचल संपत्ति है। वहीं सीएम सुक्खू के पास 5.31 करोड़ रुपये की अचल और 31.26 लाख रुपये की चल संपत्ति है।
ये भी पढ़ेंः Live Bypolls Result 2024 Live: हिमाचल CM सुक्खू की पत्नी जीतीं उपचुनाव, हमीरपुर में बीजेपी की जीत
इसलिए मिला था टिकट
सीएम ने जब देहरा सीट से अपनी पत्नी को टिकट दिलवाया तो उन्होंने कहा कि ये पार्टी का निर्णय था। मैं नहीं चाहता था कि मेरी पत्नी चुनाव लड़े लेकिन मैं हाईकमान के आदेशों को मानने से इंकार नहीं कर सकता।
संबंधित खबरें
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
15 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
6 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
14 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
21 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
25 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
26 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
29 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
30 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines