Snowfall Prediction: दिसंबर आने के साथ ही देशभर के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। शिमला में भी अब बर्फबारी का इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि रविवार शाम को यहां सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इस दौरान शिमला के आसपास की जगह जैसे कुफरी और नारकंडा में भी बर्फबारी देखने को मिली है। इस बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जानिए अब तक देशभर में कहां-कहां पर बर्फबारी हुई है।
दिसंबर की शुरुआत में बर्फबारी
रविवार शाम को शिमला में बर्फबारी हुई, जिसपर मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शिमला और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है और शिमला शहर में यह इस मौसम की पहली बर्फबारी है। हालांकि उनका ये भी कहना है कि शिमला में बर्फबारी लगातार नहीं होगी, क्योंकि शहर का अभी भी न्यूनतम तापमान ज्यादा है। बर्फबारी को लेकर वहां के निवासियों का कहना है कि यह पहली बार है कि हमने दिसंबर की शुरुआत में बर्फबारी देखी है।
ये भी पढ़ें: अलर्ट! पहाड़ों पर बर्फबारी ठिठुरन बढ़ाएगी, श्रीनगर में -4.1 डिग्री तापमान, पढ़ें Snowfall को लेकर ताजा अपडेट
कितना गिरा तापमान?
शिमला में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बर्फबारी के दौरान तापमान 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क गया। हालांकि 4 दिसंबर के बाद से ही ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक कम हुआ है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे की बात करें तो राज्य में न्यूनतम तापमान ताबो में -13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम तापमान ऊना में 25 डिग्री सेल्सियस रहा है।
8 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट
8 जिलों के लिए मौसम विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। जिसमें संभावना जताई गई कि सोमवार (9 दिसंबर) को हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के कुल 8 जिलों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। जिसमें शिमला के अलावा, चंबा, लाहुल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू का नाम शामिल है। इसके अलावा जिन शहरों में बारिश हो सकती है उसमें कांगड़ा, सिरमौर और मंडी का नाम शामिल है। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी शुरू हो गई है, इसके बाद अब मनाली और मसूरी भी जल्द ही बर्फबारी होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
8 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
14 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
18 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
20 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
22 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
24 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
28 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
33 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
38 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines