अलर्ट! पहाड़ों पर बर्फबारी ठिठुरन बढ़ाएगी, श्रीनगर में -4.1 डिग्री तापमान, पढ़ें Snowfall को लेकर ताजा अपडेट

Himachal Pradesh Jammu Kashmir Snowfall Prediction: हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी होने वाली है। इससे पूरे भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से दोनों राज्यों का मौसम अगले 2 दिन में करवट बदल लेगा।

Himachal Pradesh Jammu Kashmir Snowfall

पहाड़ी राज्य इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है।

विज्ञापन

Himachal Pradesh Jammu Kashmir Snowfall Prediction: हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में एक बार फिर बर्फबारी होने के आसार हैं। हालांकि यह सीजन की पहली बर्फबारी नहीं होगी, लेकिन इस बार होने वाली बर्फबारी पूरे देश में ठंड का प्रकोप बढ़ाएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 7 दिसंबर की रात को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा।

इससे 8 और 9 दिसंबर को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे जहां दोनों राज्यों के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड जोर पकडे़गी। वहीं उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में भी शीत लहर चलने से ठंड बढ़ेगा। कई राज्यों में घना कोहरा छाने से सर्दी लगेगी। आइए जानते हैं कि दोनों राज्यों में मौसम कैसा है?

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में तापमान माइनस में रिकॉर्ड

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों हुई बर्फबारी से जम्मू कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। तापमान माइनस में चला गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश बारिश को तरस रहा है। पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी से ठंड बढ़ी है, लेकिन मैदानी जिलों में बारिश नहीं होने से सूखा है। जम्मू कश्मीर की बात करें तो जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में बीती रात सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। बीती रात श्रीनगर का तापमान -4.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। शोपियां -5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ घाटी में सबसे ठंडा शहर रहा। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में तापमान -5.3 डिग्री रहा।

बारामूला में -3.6, सोनमर्ग में -4.9 डिग्री रहा। लेह का अधिकतम तापमान 4 है और न्यूनतम तापमान -9.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 8-9 दिसंबर को बर्फबारी-बारिश के बाद 10 से 14 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 15-16 दिसंबर को फिर पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश होने के आसार हैं। आज 6 दिसंबर 2024 की सुबह जम्मू कश्मीर में तापमान -15.59 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान -23.27 °C और -13.1 °C रह सकता है। हवा में 33% नमी है और हवा की स्पीड 33 किलोमीटर/घंटा है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिले बारिश को तरसे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में भी 7 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। मैदानी इलाकों में बारिश होने से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। अब से पहले हिमाचल प्रदेश में चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो चुकी है। रोहतांग, बारालाचा, कुंजम और शिंकुला दर्रे में 2 इंच तक हिमपात हो चुका है। वहीं बर्फबारी से लाहौल स्पीति और किन्नौर की सड़कें खतरनाक हो गई हैं। लाहौल स्पीति की कुछ सड़कें आवाजाही के लिए बंद भी हो चुकी हैं। वहीं अगले हफ्ते लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चंबा, मंडी, शिमला, कांगड़ा, मनाली में बर्फबारी होने के आसार बने हुए हैं।

विज्ञापन

हिमाचल में तापमान की बात करें तो मनाली में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। शिमला में 9.2, ऊना में 5.2, कांगड़ा में 5.2, मंडी में 5.4, बिलासपुर में 5.6, पालमपुर में 5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। कुमकुमसेरी में -6.3, कल्पा में -0.6 तापमान चल रहा है। प्रदेश के 6 जिलों में 65 दिन से पानी नहीं बरसा। 2016 के बाद पहली बार नवंबर महीने में लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य 11 जिलों में एक भी बूंद पानी नहीं गिरा। आज 6 दिसंबर को हिमाचल में अधिकतम तापमान 16.01 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 6.11 डिग्री और 19.29 डिग्री रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ