नई दिल्ली: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बीच कैश की रिकॉर्ड बरामदगी की गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बताया कि गुजरात में 71.88 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई जबकि हिमाचल प्रदेश में 50.28 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई है।
https://twitter.com/ANI/status/1590958152266440704
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात और हिमाचल प्रदेश में ‘रिकॉर्ड जब्ती’ की गई है। चुनाव आयोग ने कहा कि 2017 की तुलना में इस साल हिमाचल प्रदेश में बरामदगी में पांच गुना वृद्धि हुई है।
हिमाचल में चुनाव आयोग ने पिछले चुनाव के दौरान 9.03 करोड़ रुपये की तुलना में 50.28 करोड़ रुपये की जब्ती की है। वहीं, गुजरात में 2017 के चुनावों के दौरान 27.21 करोड़ रुपये के मुकाबले यह राशि बढ़कर 71.88 करोड़ रुपये हो गई।
हिमाचल में कल 68 सीटों पर होगी वोटिंग
बता दें कि हिमाचल में शनिवार को राज्य की 68 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे। राज्य के नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। गुरुवार को चुनाव प्रचार अभियान थम गया।
वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए दो चरणों में मतदान एक और पांच दिसंबर को होंगे। राज्य के नतीजे आठ दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ ही घोषित होंगे।
भाजपा ने गुजरात में जारी की 160 उम्मीदवारों की लिस्ट
गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 160 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। राज्य में कुल 182 विधानसभा क्षेत्रों के लिए वोट डाले जाएंगे। पिछले चुनाव में जीतने वाले 69 विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है।
अभी पढ़ें – Gujarat Assembly Election: गुजरात में कांग्रेस-NCP के बीच गठबंधन, मिलकर लड़ेंगे चुनाव
भाजपा गुजरात के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि हर चुनाव के लिए उम्मीदवार बदले जाते हैं। इस बार भी, कई चर्चाओं और बूथ सर्वेक्षणों के बाद नए चेहरों को मौका दिया गया है। हम उम्मीदवारों से शानदार जीत की उम्मीद करते हैं। बता दें कि गुजरात में बीजेपी पिछले 27 साल से सत्ता में है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
13 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
20 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
24 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
25 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
28 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
29 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
34 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines